फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger Shroff attend Jackie Shroff Suniel Shetty Hunter Season 2 trailer Launch Event shares his excitement

Hunter Season 2: 'हंटर 2' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचकर टाइगर ने दिया पापा को सरप्राइज, बोले- 'बहुत खुशनसीब हूं'

Fri, 18 Jul 2025 05:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 18 Jul 2025 05:46 PM IST
सार

Hunter Season 2 Trailer Launch: वेब सीरीज 'हंटर' का सीजन 2 जल्द रिलीज होने वाला है। आज शुक्रवार को इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ अभिनीत इस सीरीज के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टाइगर श्रॉफ भी पहुंचे। 

विज्ञापन
Tiger Shroff attend Jackie Shroff Suniel Shetty Hunter Season 2 trailer Launch Event shares his excitement
टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी हिंदी सिनेमा के दमदार एक्शन स्टार हैं। उन्होंने बॉर्डर से लेकर रिफ्यूजी, हलचल और भागमभाग जैसी कई फिल्मों में साथ में काम किया है।  दोनों सितारों की यह जोड़ी अब वेब सीरीज 'हंटर सीजन 2- टूटेगा नहीं तोड़ेगा' में दिखाई देगी। इस सीरीज का आज शुक्रवार को ट्रेलर जारी हुआ। यहां जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ भी शिरकत करने पहुंचे। 

विज्ञापन

Tiger Shroff attend Jackie Shroff Suniel Shetty Hunter Season 2 trailer Launch Event shares his excitement
टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

अचानक ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहुंचे टाइगर, पिता को भेंट किया गमला
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में टाइगर शॉफ अचानक पहुंचे और पिता जैकी श्रॉफ को सरप्राइज दिया। उन्होंने सबसे पहले अपने पिता को गमला भेंट किया। बेटे को देख जैकी श्रॉफ चौंक गए और बेहद खुश हुए। उन्होंने स्टेज पर ही बेटे टाइगर को चूम लिया। इसके बाद टाइगर श्रॉफ एक्टर सुनील शेट्टी से मिले और अन्ना ने भी टाइगर को गले लगा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff attend Jackie Shroff Suniel Shetty Hunter Season 2 trailer Launch Event shares his excitement
टाइगर श्रॉफ-जैकी श्रॉफ-सुनील शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम

सीरीज के लिए टाइगर ने जताया उत्साह
टाइगर श्रॉफ ने सीरीज को लेकर अपना उत्साह जाहिर किया। इससे भी ज्यादा वे दोनों दिग्गज एक्शन कलाकारों को साथ में देखने के लिए उत्साहित हैं। टाइगर श्रॉफ ने कहा, 'ईमानदारी से कह रहा हूं कि बहुत ही खुशनसीब हूं, क्योंकि मुझे दो एक्शन हीरो को लंबे वक्त बाद साथ में देखने का मौका मिल रहा है। बहुत-बहुत शुभकामनाएं सुनील अंकल। बहुत-बहुत शुभकामनाएं डैड'। इस पर जैकी श्रॉफ ने हंसते हुए कहा, 'यहां आने के लिए बहुत शुक्रिया'। सुनील शेट्टी ने भी टाइगर श्रॉफ का शुक्रिया जताया। 

विज्ञापन

Tiger Shroff attend Jackie Shroff Suniel Shetty Hunter Season 2 trailer Launch Event shares his excitement
हंटर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

जैकी श्रॉफ के साथ शूटिंग में सुनील शेट्टी को होती थी ये दिक्कत
प्रिंस धीमान और आलोक बत्रा के निर्देशन में बनी 'हंटर 2' अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 24 जुलाई, 2025 से रिलीज होगी। इस सीरीज का पहला सीजन साल 2023 में आया था। इसमें जैकी श्रॉफ ने कैमियो रोल अदा किया था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सुनील शेट्टी ने कहा कि वे जैकी श्रॉफ की बहुत इज्जत करते हैं। यहां तक कि शूटिंग के दौरान उन्हें मारने या कुछ बोलने में वे हिचकिचाते थे। आज भी उनके साथ ऐसा होता है। ऐसा सम्मान की वजह से है। मगर, फिर काम करना है और फिल्में करनी हैं तो इससे बाहर निकलना पड़ा। सुनील शेट्टी ने कहा, 'दादा मेरे लिए हीरो थे और आज भी हीरो हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed