फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The White Lotus Season 3 First look released characters seen holidaying in Thailand know other details

The White Lotus S3: 'द व्हाइट लोटस सीजन 3' का फर्स्ट लुक जारी, थाईलैंड में छुट्टियां मनाते दिखे किरदार

Mon, 05 Aug 2024 11:45 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 05 Aug 2024 11:45 AM IST
सार

'द व्हाइट लोटस सीजन 3' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। इसमें 'ब्लैकपिंक' की सदस्य लिसा भी दिखाई देंगी।
 

विज्ञापन
The White Lotus Season 3 First look released characters seen holidaying in Thailand know other details
द व्हाइट लोटस - फोटो : इंस्टाग्राम @thewhitelotus

विस्तार

'द व्हाइट लोटस' के तीसरे सीजन का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यह एक अमेरिकी ब्लैक कॉमेडी सीरीज है, जिसका पहला सीजन 2021 में रिलीज हुआ था और दूसरा सीजन 2022 में आया था। 'द व्हाइट लोटस' का नया सीजन खास होने वाला है। दरअसल, पहले सीजन में दिखाई दी नताशा रोथवेल तीसरे सीजन में वापसी करने जा रही हैं। 

विज्ञापन


Naezy: बिग बॉस ओटीटी 3 के बाद मुंबई में फैन मीट के लिए पहुंचे नैजी, फैंस ने रैपर को गिफ्ट किया आईफोन

विज्ञापन

The White Lotus Season 3 First look released characters seen holidaying in Thailand know other details
द व्हाइट लोटस - फोटो : इंस्टाग्राम @thewhitelotus

'द व्हाइट लोटस सीजन 3' के फर्स्ट लुक में सीरीज के किरदार थाईलैंड में छुट्टियां मनाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जारी करते हुए निर्माताओं ने लिखा कि थाईलैंड में नई विलासिताएं आपका इंतजार कर रही हैं। फर्स्ट लुक वीडियो में पैट्रिक श्वार्जनेगर, पार्कर पोसी, सारा कैथरीन हुक, जेसन इसाक और सैम निवोला को देखा जा सकता है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Max (@streamonmax)


विज्ञापन

The White Lotus Season 3 First look released characters seen holidaying in Thailand know other details
द व्हाइट लोटस - फोटो : इंस्टाग्राम @thewhitelotus

तीसरा सीजन एक और वजह से खास होने वाला है। इसमें लिसा भी दिखाई देंगी, जो साउथ कोरियन गर्ल ग्रुप 'ब्लैकपिंक' की सदस्य हैं। हालांकि, उनका लुक अभी सामने नहीं आया है और उनके प्रशंसक इसका इंतजार कर रहे हैं। सीरीज के टाइटल क्रेडिट में उनका नया नाम लालिसा मैनोबल लिखा हुआ दिखेगा।

Aryan Khan: कथित गर्लफ्रेंड लैरिसा बोन्सी के साथ आर्यन खान ने की पार्टी! बहन सुहाना खान भी दिखीं साथ

विज्ञापन

The White Lotus Season 3 First look released characters seen holidaying in Thailand know other details
द व्हाइट लोटस - फोटो : इंस्टाग्राम @thewhitelotus

इस सीजन के बारे में ऐसा कहा जाता है कि दीपिका पादुकोण ने इसमें काम करने का ऑफर ठुकरा दिया था। 'फाइटर' फिल्म की प्रेस वार्ता के दौरान दीपिका से 'द व्हाइट लोटस' में काम करने को लेकर सवाल पूछा गया था, जिसके बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा था। बता दें कि 'द व्हाइट लोटस सीजन 3' 2025 में रिलीज होगा।

Bioscope: सन 60 में सौ रुपये में बिकी ‘मुगल ए आजम’ की टिकट, पहले दिन ही महीने भर को हाउसफुल हुआ मराठा मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed