फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The suspense is finally over Kamal Haasan Indian 2 Release Date is announced and first song will out on 22 may

Indian 2 Release Date: आखिरकार सस्पेंस खत्म, कमल हासन की 'इंडियन 2' की रिलीज डेट के साथ हुआ एक और बड़ा एलान

Sun, 19 May 2024 09:59 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sun, 19 May 2024 09:59 PM IST
सार

'इंडियन 2' के निर्देशक शंकर शनमुगम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बड़ा अपडेट साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी। 

विज्ञापन
The suspense is finally over Kamal Haasan Indian 2 Release Date is announced and first song will out on 22 may
फिल्म 'इंडियन 2' - फोटो : इंस्टाग्राम/एक्स- @ikamalhaasan/@shankarshanmugh

विस्तार

सुपरस्टार कमल हासन के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। उनकी आने वाली फिल्म 'इंडियन 2' की चर्चा काफी समय से हो रही है। यह इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के पोस्टर रिलीज के बाद से ही दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। बड़ी खबर यह है कि फिल्म की रिलीज की तारीख को लेकर जो सस्पेंस बना हुआ था, आखिरकार उससे पर्दा उठ गया है।

विज्ञापन


Naseeruddin Shah: धर्म पर फिल्म बनाना चाहते हैं नसीरुद्दीन शाह, बताया इंसान के लिए सबसे खतरनाक चीज
विज्ञापन


12 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
'इंडियन 2' के निर्देशक शंकर शनमुगम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर बड़ा अपडेट साझा करते हुए बताया कि यह फिल्म 12 जुलाई, 2024 को रिलीज होगी। अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने चार अलग-अलग भाषाओं में फिल्म के पोस्टर भी शेयर किए। इसके अलावा उन्होंने एक और जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का पहला गाना 22 मई को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पहले जून में रिलीज होने वाली थी फिल्म
छह हफ्ते पहले कमल हासन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर 'इंडियन 2' फिल्म का पोस्टर जारी किया था। उस पोस्टर पर लिखा था कि फिल्म को जून में रिलीज किया जाएगा। हालांकि, कुछ ही दिन बाद, जब 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज की तारीख सामने आई तो खबर आई कि 'इंडियन 2' की रिलीज की तारीख पीछे खिसक सकती है और आज हुई घोषणा के बाद ऐसा ही देखने को मिला।

Cannes 2024: ‘अमर उजाला’ की खबर का असर, ‘हमारे बारह’ के निर्माताओं ने माना फिल्म मार्केट में हुआ प्रदर्शन

ये कलाकार आएंगे नजर
'इंडियन 2' के जरिए एक बार फिर से निर्देशक शंकर और अभिनेता कमल हासन साथ में काम कर रहे हैं। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में कमल हासन के अलावा काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, बॉबी सिम्हा, प्रिया भवानी शंकर, समुथिरकानी और सिद्धार्थ भी अभिनय करते नजर आएंगे।

Bollywood Films: ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनी हैं ये हिंदी फिल्में, लीक से हटकर थी सभी की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed