फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Oscar Academy posted a clip of Deepika Padukone song Deewani Mastani from Bajirao Mastani post went viral

Deepika Padukone: दीपिका के गाने 'दीवानी-मस्तानी' की मुरीद हुई 'द ऑस्कर अकेडमी', क्लिप साझा कर बढ़ाया हौसला

Thu, 04 Apr 2024 11:58 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 04 Apr 2024 11:58 AM IST
सार

3 अप्रैल को दुनिया भर में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज 'द अकेडमी' ने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के एक गाने के क्लिप को साझा किया है।

विज्ञापन
The Oscar Academy posted a clip of Deepika Padukone song Deewani Mastani from Bajirao Mastani post went viral
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों लाइम लाइट से दूर अपने परिवार के संग समय बिता रही हैं। जल्द ही अभिनेत्री मां बनने वाली हैं। इस साल जनवरी में वे 'फाइटर' फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ एक्शन करती नजर आई थीं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद भी आया था। वहीं कल यानि 3 अप्रैल को दुनिया भर में प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज 'द अकेडमी' ने दीपिका पादुकोण की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के एक गाने के क्लिप को साझा किया है। 
विज्ञापन


'दीवानी-मस्तानी' की क्लिप 'द अकेडमी' पर 
दीपिका पादुकोण सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। विन डीजल से लेकर कई बड़े हॉलीवुड स्टार्स उनके अभिनय के मुरीद हैं। हाल ही में 'द अकडेमी' ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से दीपिका की फिल्म 'बाजीराव-मस्तानी' के एक गाने की क्लिप को साझा करते हुए लिखा है, 'दीपिका पादुकोण 'दीवानी-मस्तानी' गाने पर परफॉर्म कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है और इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है। 'दीवानी-मस्तानी' उस साल के सर्वश्रष्ठ गानों में से एक गाना था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by The Academy (@theacademy)



पति रणवीर हुए गौरवान्वित 
दीपिका पादुकोण के गाने के क्लिप को साझा करते हुए 'द अकेडमी' ने आगे लिखा है, 'इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ प्रियंका चोपड़ा भी थीं।' दीपिका की इस उपलब्धि पर पति रणवीर सिंह ने अपनी खुशी जाहिर की है। रणवीर ने कमेंट सेक्शन में जाकर पत्नी दीपिका की तारीफ में  लिखा है, 'मेस्मेरिक'। सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस भी 'द अकेडमी' की पोस्ट पर जा कर दीपिका पर खूब प्यार लूटा रहे हैं। 

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फिर जीता फैंस का दिल, आईपीएल मैच के बाद मैदान में उतर बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

फैंस लूटा रहे हैं प्यार 
दीपिका पदुकोण के चाहने वाले सिर्फ भारत ही नहीं हैं बल्कि दुनिया भर में उनके करोड़ों प्रशंसक हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका के फैंस भी 'द अकेडमी' के कमेंट सेक्शन में जाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'इस गाने में दीपिका की खूबसूरती देखने लायक है। मुझे नहीं लगता है कि कोई भी दूसरी अभिनेत्री इस गाने को यूं निभा पातीं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'यह हिंदी सिनेमा में अब तक के सबसे महान गीतों में से एक के रूप में जाना जाएगा।' एक दूसरे यूजर ने कहा है, 'अब तक के सबसे खूबसूरती से फिल्माए गए गाने को पहचानने के लिए धन्यवाद 'द अकेडमी' का धन्यवाद।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed