फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Municipal Corporation of Delhi has brought down its filming fees to woo filmmakers Know Details

Film Shoot In Delhi: दिल्ली में शूटिंग करना अब निर्माताओं के लिए होगा सस्ता, नगर निगम ने घटाई फीस

Sat, 20 Sep 2025 06:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 20 Sep 2025 06:00 PM IST
सार

Film Shoot In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिल्म की शूटिंग करना अब पहले से सस्ता होगा। निर्माताओं को लुभाने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। फिल्मांकन शुल्क में कटौती की गई है। 
 

विज्ञापन
The Municipal Corporation of Delhi has brought down its filming fees to woo filmmakers Know Details
Mere Brother ki Dulhan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में फिल्मों की शूटिंग पहले से सस्ती होगी। दिल्ली नगर निगम ने फिल्मांकन फीस घटाई है। निर्माताओं को राष्ट्रीय राजधानी में शूटिंग के लिए लुभाने हेतु यह फैसला लिया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली नगर निगम ने फिल्मांकन शुल्क 75,000 रुपये प्रतिदिन से घटाकर 25,000 रुपये प्रतिदिन कर दिया है। वहीं, दिल्ली मेट्रो के अंदर शूटिंग करने पर स्थान और समय के आधार पर तीन लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है।

विज्ञापन

The Municipal Corporation of Delhi has brought down its filming fees to woo filmmakers Know Details
दिल्ली मेट्रो - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली मेट्रो में शूटिंग सबसे महंगा विकल्प
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपना आधार शुल्क 10,000 रुपये रखा है, जबकि दिल्ली हाट (आईएनए) और गार्डन ऑफ फाइव सेंसेस जैसी जगहों को अब 80,000 रुपये प्लस जीएसटी प्रतिदिन पर किराए पर लिया जा सकता है। पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शहर की पहचान का पर्याय बन चुकी दिल्ली मेट्रो, सबसे महंगे विकल्पों में से एक है, जिसकी फीस लाइन, स्टेशन और शूटिंग के समय के आधार पर दो लाख रुपये से तीन लाख रुपये के बीच है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को फिल्म निर्माण केंद्र बनाने की नीति
एमसीडी ने अपनी फिल्मांकन फीस 75,000 रुपये प्रतिदिन से घटाकर आठ घंटे के लिए 15,000 रुपये और 24 घंटे के लिए 25,000 रुपये प्लस जीएसटी कर दी है। लेकिन दिल्ली फिल्म नीति 2022 के तहत संशोधित दरों और सब्सिडी के वादे के बावजूद, सरकारी रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले तीन वर्षों में इस योजना के तहत केवल 39 शूटिंग हुई हैं। दिल्ली को फिल्म निर्माण का केंद्र बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस नीति में एकल खिड़की ‘ई-फिल्म क्लीयरेंस’ पोर्टल की घोषणा की गई थी, जो 25 एजेंसियों को जोड़ेगा और 15 दिनों के भीतर या शुल्क लेकर उससे भी जल्दी मंजूरी का आश्वासन देगा।

कनॉट प्लेस और चांदनी चौक सबसे ज्यादा मांग वाले एरिया
कनॉट प्लेस और चांदनी चौक अभी भी सबसे ज्यादा मांग वाले बैकड्रॉप हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि भारत मंडपम, बांसड़ा पार्क, असिता बायो-डायवर्सिटी पार्क और महरौली पुरातत्व पार्क के कुछ हिस्सों जैसी नई जगहों में सिनेमाई लैंडमार्क के रूप में उभरने की क्षमता है। उन्होंने आगे बताया कि एक लाख रुपये का वार्षिक दिल्ली फिल्म कार्ड भी दिया जा रहा है, जिससे प्रोडक्शन हाउस को होटल, यात्रा और लॉजिस्टिक्स पर छूट मिलती है। 

विज्ञापन

इन चर्चित फिल्मों की शूटिंग दिल्ली में हुई
बता दें कि दिल्ली में कई चर्चित फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है। इनमें 'दिल्ली 6',  ओए लकी लकी ओए, आलू चाट, बेवकूफियां, आंखों देखी, मेरे ब्रदर की दुल्हन, रॉकस्टार,  केसरी-2 और मर्दानी आदि के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed