फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Greatest of All Time actor Vijay reacted to trailer of Dhanush film Captain Miller know what he says

Captain Miller: धनुष की कैप्टन मिलर से प्रभावित हुए थलपति विजय, ट्रेलर देखकर दी ये प्रतिक्रिया

Tue, 09 Jan 2024 05:03 PM IST
शुभम शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Tue, 09 Jan 2024 05:03 PM IST
सार

7 जनवरी को फिल्म के मेकर्स ने  'कैप्टन मिलर' का ट्रेलर रिलीज किया है, जिसके बाद से लोगों में इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्सहा देखने को मिल रहा है। यह पीरियड एक्शन फिल्म मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को थिएटर में आएगी।

विज्ञापन
The Greatest of All Time actor Vijay reacted to trailer of Dhanush film Captain Miller know what he says
विजय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कैप्टन मिलर' इस साल की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है। अरुण मथेश्वरन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में है। 7 जनवरी को फिल्म के मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया है, जिसके बाद से लोगों में इस फिल्म को लेकर उत्साह काफी बढ़ गया है। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री के स्टार्स तक की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस लिस्ट में सुपरस्टार विजय का नाम भी शामिल हो गया है। इसका खुलासा तमिल सिनेमा के मशहूर सिनेमैटोग्राफर सिद्धार्थ नूनी ने किया।

विज्ञापन

12 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
गौरतलब है कि 'कैप्टन मिलर' में सिद्धार्थ नूनी ने की सिनेमैटोग्राफी है। वे निर्देशक राजीव मेनन के छात्र रहे हैं, जिन्हें लूसिया, यू-टर्न और ब्राह्मण नमन में उनके काम के लिए खूब सराहना मिली। फिलहाल सिद्धार्थ सुपरस्टार विजय की अगली फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ ने हाल ही में बताया कि विजय ने धनुष की 'कैप्टन मिलर' का ट्रेलर देखा और वह उससे काफी प्रभावित हुए है। यह पीरियड एक्शन फिल्म मकर संक्रांति के मौके पर 12 जनवरी को थिएटर में आएगी।
Merry Christmas: कटरीना ने विजय सेतुपति को बताया अभिनय की क्लास का टॉपर, बोलीं-उनके पास महान अभिनेता का टैग है

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय को पसंद आया काम
विजय की प्रतिक्रिया के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' के सेट पर हर कोई उत्साहित था, लेकिन मैं थोड़ा घबरा गया था। यहां तक कि विजय ने भी इसका ट्रेलर देखा है और कहा है कि उन्हें यह काफी पसंद आया और वह इससे प्रभावित दिखे और काफी खुश भी। वह फिल्म के पक्ष में थे। एक हफ्ते में परिणाम सबको पता चल जाएगा'।
No Ban On Pak Actors: फवाद ने संभाला पाकिस्तानी कलाकारों का मिशन मुंबई, चैट शो पर यूं संभाले होस्ट के जज्बात

विज्ञापन

विजय बहुत प्यारे इंसान
वहीं,  विजय के साथ शूटिंग के बारे में बताते हुए सिद्धार्थ ने कहा, 'तीन महीने हो गये हैं हमें काम करते हुए। मुझे लगता है कि हमने अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी और मैं बहुत अच्छा समय बिता रहा हूं। वे बहुत प्यारे इंसान हैं। मैं वेंकट प्रभु की सरोजा का भी प्रशंसक हूं और अब उनके साथ काम करना एक सुखद आश्चर्य है।' फिल्म में विजय के अलावा प्रियंका मोहन, शिवराजकुमार, संदीप किशन, एलंगो कुमारवेल और अदिति बालन जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगें।
Fawad Khan: 'जो काम दिखता है, वो ज्यादा बिकता है', सोशल मीडिया पर एक्टिव न रहने पर बोले फवाद खान

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed