फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sonakshi Sinha Career From Dabangg Success To Box Office Flops Can Tu Hai Meri Kiran Revive Her Career

सोनाक्षी सिन्हा: 16 साल में 31 फिल्में, मात्र 6 हिट; क्या अगली फिल्म से उबरेगा करियर? सिनेमाई सफर पर डालें नजर

Wed, 21 Oct 2026 08:30 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 21 Oct 2026 08:30 AM IST
सार

Sonakshi Sinha Career: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही आने वाली फिल्म तू है मेरी किरण में नजर आने वाली हैं। फिल्म में उनके साथ उनके पति जहीर इकबाल नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले जानिए शुरुआती दिनों में बड़ी फिल्में देने के बाद कैसे सोनाक्षी के करियर में बड़ा डाउनफॉल आया। 

विज्ञापन
Sonakshi Sinha Career From Dabangg Success To Box Office Flops Can Tu Hai Meri Kiran Revive Her Career
सोनाक्षी सिन्हा का करियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति अभिनेता जहीर इकबाल जल्द ‘तू है मेरी किरण’ फिल्म में साथ नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी सामने आ गया है। बीते दिनों में सोनाक्षी की कई फिल्में आईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई हैं। जानिए सोनाक्षी के अबतक के करियर के बारे में। 
विज्ञापन


सलमान के साथ किया ड्रीम डेब्यू 
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अबतक 31 फिल्में कर चुकी हैं, जिनमें से कुछ हिट रहीं, तो वहीं ज्यादा फिल्म फ्लॉप साबित हुईं। सोनाक्षी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'दबंग' (10 सितंबर 2010) के साथ की थी। इसमें उनके साथ सलमान खान नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और इसने 138.88 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
विज्ञापन


इसी तरह सोनाक्षी की शुरुआती 5 फिल्मों में से 'जोकर' छोड़कर बाकी चार बड़ी हिट रहीं...
Trending Videos

Sonakshi Sinha Career From Dabangg Success To Box Office Flops Can Tu Hai Meri Kiran Revive Her Career
सोनाक्षी की शुरुआती 5 फिल्में - फोटो : अमर उजाला
साल 2012 सोनाक्षी के लिए काफी खास रहा। इस साल अपनी झोली में चार सुपरहिट फिल्में डालकर वह भारत की लीड एक्ट्रेसेज में शामिल हो गईं। लेकिन करियर के शुरुआती वर्षों में मिली ये शोहरत ज्यादा समय तक नहीं रह सकी। 
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Career From Dabangg Success To Box Office Flops Can Tu Hai Meri Kiran Revive Her Career
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona
2013 के बाद आया डाउनफॉल
2012 में जहां सोनाक्षी की लगभग सभी फिल्में हिट रही, वहीं उनके करियर का ग्राफ 2013 के बाद से ऐसा गिरा की उठ ही नहीं पाया। 2013 के बाद सोनाक्षी ने करीब 20 फिल्में की, जिनमें से एक-दो को छोड़कर सभी फ्लॉप साबित हुईं। 2012 के बाद सोनाक्षी ने खुद सिंगल लीड के तौर पर भी कुछ फिल्में की, जैसे- 'अकीरा', 'निकिता रॉय', लेकिन वो भी नहीं चल पाईं। 

2013 के बाद सोनाक्षी की कुछ फिल्मों के नाम- 

 
विज्ञापन

Sonakshi Sinha Career From Dabangg Success To Box Office Flops Can Tu Hai Meri Kiran Revive Her Career
सोनाक्षी सिन्हा के करियर की कुछ फिल्में - फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों सोनाक्षी ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहीं। लेकिन 2012 के बाद उनके करियर में ऐसा ही एक और चमत्कारी साल वापस नहीं आ पाया और ये सभी बड़ी फिल्में फ्लॉप रहीं। 

Sonakshi Sinha Career From Dabangg Success To Box Office Flops Can Tu Hai Meri Kiran Revive Her Career
सोनाक्षी का ओटीटी करियर - फोटो : अमर उजाला
कुछ फिल्मों से मिली उम्मीद
हालांकि कुछ फिल्में थीं, जिन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की उम्मीदें जगाई रखीं। इनमें 2014 में आई 'हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी', 2019 में आई 'दबंग 3'  और मल्टीस्टारर फिल्म 'मिशन मंगल' हिट रही। वहीं 2013 में आई 'आर राजकुमार' और 2017 में आई 'इत्तेफाक' सेमी-हिट रही। लेकिन 2012 के बाद किसी सोनाक्षी के लिए कोई भी साल खास साबित नहीं हुआ। 

Sonakshi Sinha Career From Dabangg Success To Box Office Flops Can Tu Hai Meri Kiran Revive Her Career
सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona
शादी की वजह से हुईं ट्रोल 
सोनाक्षी और जहीर इकबाल ने 7 साल के रिश्ते के बाद 23 जून 2024 को सिविल मैरिज कर ली थी। यह घर पर हुई रजिस्टर्ड शादी थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। इसके बाद दोनों ने मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था।

हालांकि शादी के कुछ समय बाद तक एक्ट्रेस को दूसरे धर्म में शादी करने के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन कपल ने इन ट्रोलिग्स पर ध्यान नहीं दिया। 

Sonakshi Sinha Career From Dabangg Success To Box Office Flops Can Tu Hai Meri Kiran Revive Her Career
'तू है मेरी किरण' - फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या अगली फिल्म बदलेगी करियर? 
अब पति अभिनेता जहीर इकबाल जल्द ‘तू है मेरी किरण’ फिल्म के साथ एक बार फिर सिनेमाघरों में लौट रही हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन करण रावल ने किया है। इसमें जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण सर्वेश गोयल, अश्वनी कुमार, मनोज दराक और नृपाल पटेल ने मिलकर किया है। ‘तू है मेरी किरण’ 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है।

अब देखना होगा ये फिल्म सोनाक्षी के करियर में कोई बदलाव ला पाती है या पिछली फिल्मों की तरह ये भी उनकी फिल्मों की लिस्ट में बस एक और नाम जोड़ने का काम करेगी। 

ये भी पढ़ें- कौन है अनीता कंवल?: तंगहाली से जूझ रही ये मशहूर अभिनेत्री, शाहरुख-अजय देवगन के साथ कर चुकी हैं काम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed