फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Family Man 3 starcast in party Manoj Bajpayee and Shreya Dhanwanthary dance video viral

'द फैमिली मैन' सीजन 3 की रिलीज से पहले स्टारकास्ट ने की पार्टी, श्रेया संग झूमे मनोज बाजपेयी और शारिब हाशमी

Thu, 20 Nov 2025 10:27 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 20 Nov 2025 10:27 AM IST
सार

The Family Man Season 3: वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' सीजन 3 की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट ने पार्टी की है। इस पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

विज्ञापन
The Family Man 3 starcast in party Manoj Bajpayee and Shreya Dhanwanthary dance video viral
द फैमिली मैन 3 पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyadhan13

विस्तार

मनोज बाजपेयी की अदाकारी वाली वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के दो सीजन को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब इस सीरीज का तीसरा सीजन 21 नवंबर को रिलीज होने वाला है। इससे पहले इस सीरीज की स्टारकास्ट ने पार्टी की है। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो को सीरीज में अभिनय कर रही अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
विज्ञापन

The Family Man 3 starcast in party Manoj Bajpayee and Shreya Dhanwanthary dance video viral
द फैमिली मैन 3 पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyadhan13
श्रेया ने शेयर की कलाकारों की तस्वीरें
श्रेया धनवंतरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 'द फैमिली मैन' सीजन 3 की पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उन्होंने अपनी साथी कलाकार के साथ तस्वीरें ली हैं। तस्वीर में मनोज बाजपेयी, जयदीप अहलावत, शारिब हाशमी और खुद श्रेया धनवंतरी समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

The Family Man 3 starcast in party Manoj Bajpayee and Shreya Dhanwanthary dance video viral
द फैमिली मैन 3 पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @shreyadhan13
डांस करते नजर आए कलाकार
श्रेया धनवंतरी ने तस्वीरों के साथ वीडियो भी शेयर किए हैं। वीडियो में वह खुद डांस कर रही हैं। एक दूसरे वीडियो में मनोज बाजपेयी, शारिब हाश्मी और श्रेया धनवंतरी एक साथ डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए सभी लोग काफी खुश हैं।

पहले चाहिए था किसी का साथ, अब खाते वक्त अकेला महसूस करते हैं करण; प्यार और रिश्तों पर फिल्ममेकर ने कही ये बात

विज्ञापन

'द फैमिली मैन' सीजन 3 की कहानी
'द फैमिली मैन' सीजन 3 में मनोज बाजपेयी श्रीकांत तिवारी का रोल दोहरा रहे हैं। इस सीजन में मुश्किलें सिर्फ देश पर ही नहीं, बल्कि उनके परिवार तक भी पहुंचने वाली हैं। श्रीकांत को उच्च-स्तरीय मिशनों के बीच अपने घरवालों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। आने वाले सीजन में दो नए विलेन एंट्री करने वाले हैं- जयदीप अहलावत (रुक्मा) और निमरत कौर। दोनों किरदार श्रीकांत की राह और कठिन बनाते दिखाई देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed