फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Delhi Files: vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Movie Teaser Released On the occasion of our republic day

The Delhi Files: 'हम भारत के नागरिक', गणतंत्र दिवस पर रिलीज हुआ 'द दिल्ली फाइल्स' का टीजर

Sun, 26 Jan 2025 10:43 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Jan 2025 10:43 AM IST
सार

The Delhi Files: आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर फैंस को तोहफा मिला है। विवेक अग्निहोत्री की आगामी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का टीजर जारी हो गया है। 

विज्ञापन
The Delhi Files: vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Movie Teaser Released On the occasion of our republic day
The Delhi Files - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के बाद विवेक अग्निहोत्री 'द दिल्ली फाइल्स-द बंगाल चैप्टर' लेकर आ रहे हैं। आज 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसका टीजर जारी किया गया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती संविधान का पाठ पढ़ते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

जलती जीभ से पढ़ा संविधान का पाठ
फिल्म का 'आई एम बुद्धा' के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें मिथुन चक्रवर्ती इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। टीजर में मिथुन एक सुनसान कॉरिडोर में खड़े होकर जलती हुई जीभ के साथ भारतीय संविधान का पाठ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सफेद दाढ़ी, थकी हुई चाल के साथ उनका लुक भावुक कर देने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

The Delhi Files: vivek Agnihotri Mithun Chakraborty Movie Teaser Released On the occasion of our republic day
द दिल्ली फाइल्स - फोटो : इंस्टाग्राम

बंगाल त्रासदी पर आधारित फिल्म आजादी पर होगी रिलीज
विवेक अग्निहोत्री की यह फिल्म बंगाल त्रासदी पर आधारित है, जो भारतीय इतिहास के एक अनसुने और दर्दनाक अध्याय को उजागर करेगी। फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर' को अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इसे तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस प्रस्तुत करेंगे। आज गणतंत्र दिवस पर फिल्म का टीजर आया है तो यह फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Spirit: प्रभास-संदीप वांगा की पुलिस ड्रामा 'स्पिरिट' में होगी पागलपन भरी पृष्ठभूमि, जानिए क्या है इसकी कहानी

विज्ञापन

दो भागों में होगी रिलीज
इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। विवेक अग्निहोत्री के मुताबिक कई सालों के गहन शोध के बाद 'द दिल्ली फाइल्स' की कहानी इतनी शक्तिशाली है कि इसे एक भाग में समेटा नहीं जा सकता। दो भागों में से पहले भाग हमारे इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अनावरण करता है। मिथुन के साथ फिल्म में अनुपम खेर, पुनीत इस्सर, गोविंद नामदेव, बब्बू मान और पालोमी घोष भी नजर आएंगे।

यह खबर भी पढ़ें:
Thalapathy 69: 'दलपति 69' के शीर्षक से उठा पर्दा, गणतंत्र दिवस पर सुपरस्टार विजय की दमदार झलक भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed