फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   The Bengal Files Trailer Release Now Vivek Agnihotri Brings An Other GenocideStory Starring Anupam Kher

The Bengal Files: ‘द बंगाल फाइल्स’ का ट्रेलर रिलीज, रूह कंपा देगी फिल्म की कहानी

Sat, 16 Aug 2025 01:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Sat, 16 Aug 2025 01:02 PM IST
सार

The Bengal Files Trailer Release: विवेक अग्निहोत्री अपनी फाइल्स सीरीज की अगली फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ लेकर आए हैं। इस बार फिल्म में पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर हुए अत्याचारों को दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
The Bengal Files Trailer Release Now Vivek Agnihotri  Brings An Other GenocideStory Starring Anupam Kher
बंगाल फाइल्स का ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘द ताशकंद फाइल्स’ और ‘द कश्मीर फाइल्स’ के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री इस सीरीज की अपनी अगली फिल्म लेकर आए हैं ‘द बंगाल फाइल्स’। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इसमें 1946 में बंगाल में हुए दंगों के दर्द को दिखाया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन

3 मिनट 32 सेकंड के इस ट्रेलर में भरपूर खून-खराबा और दंगे के विभत्स सीन देखने को मिलते हैं। इस फिल्म में भी विवेक अग्निहोत्री ने एक बार फिर ‘द कश्मीर फाइल्स’ वाला फॉर्मूला अख्तियार किया है। जहां दो समय की कहानियां एक साथ चल रही हैं। एक ओर आजादी से पहले 1946 में हुए दंगों की कहानी को दिखाया जा रहा है। दूसरी ओर मौजूदा वक्त में उन घटनाओं को लेकर हो रही जांच और छानबीन को दिखाया गया है। ट्रेलर में महात्मा गांधी और जिन्ना के भी किरदार नजर आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files: 'द बंगाल फाइल्स' के ट्रेलर लॉन्च पर हंगामा, कोलकाता पुलिस ने रोका कार्यक्रम; भड़के निर्देशक

The Bengal Files Trailer Release Now Vivek Agnihotri  Brings An Other GenocideStory Starring Anupam Kher
द बंगाल फाइल्स का ट्रेलर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

अनुपम खेर ने निभाया महात्मा गांधी का किरदार
‘द बंगाल फाइल्स’ में अनुपम खेर महात्मा गांधी का किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनके किरदार की झलक भी देखने को मिल रही है। वहीं उनके डायलॉग भी सुनाई दे रहे हैं। इसके अलावा ट्रेलर में मिथुन चक्रवर्ती और पल्लवी जोशी के किरदारों की भी झलक मिली। 

इस खबर से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: The Bengal Files Row: अभिनेत्री पल्लवी ने पूछा- क्या कश्मीर के हालात बंगाल से बेहतर? फिल्म रोकने को बताया गलत

The Bengal Files Trailer Release Now Vivek Agnihotri  Brings An Other GenocideStory Starring Anupam Kher
दर्शन कुमार और सिमरत कौर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

1946 में हुए कोलकाता दंगों को दिखाएगी फिल्म
‘द बंगाल फाइल्स’ में 1946 में हुए कोलकाता दंगों और नोआखाली नरसंहार जैसी घटनाओं को दिखाया जाएगा। फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में भी घिरी है। फिल्म मेकर्स का कहना है कि उन्हें फिल्म की घोषणा के बाद से ही धमकियां दी जा रही हैं और परेशान किया जा रहा है।

5 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म 
5 सितंबर को रिलीज होने वाली ‘द बंगाल फाइल्स’ में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। बता दें कि ये सभी सितारे ‘द कश्मीर फाइल्स’ में भी दिखाई दिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed