फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17 Box Office Collection report and latest Earning

'थामा' या 'एक दीवाने की दीवानियत', बॉक्स ऑफिस की रेस में कौन आगे? जानिए 17वें दिन का कलेक्शन

Thu, 06 Nov 2025 08:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 06 Nov 2025 08:58 PM IST
सार

Thamma VS Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office: फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' ने एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थीं। सिनेमाघरों में दोनों फिल्मों ने आज 17 दिन पूरे कर लिए हैं। जानिए कैसा है इनका प्रदर्शन?

विज्ञापन
Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17 Box Office Collection report and latest Earning
एक दीवाने की दीवानियत-थामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' 21 अक्तूबर को दिवाली के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी के साथ मैडॉक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'थामा' ने भी दस्तक दी थी। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना अभिनीत यह फिल्म कमाई के मामले में कहां है? पढ़िए यह रिपोर्ट

विज्ञापन

Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17 Box Office Collection report and latest Earning
फिल्म 'थामा' - फोटो : सोशल मीडिया

'थामा' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'थामा' ने ओपनिंग डे पर 24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पहले सप्ताह में इस फिल्म की कमाई 108.4 करोड़ रुपये रही। दूसरे सप्ताह में भी यह फिल्म ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही है। अब तक यह धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन दर्शकों को आकर्षित कर पा रही है। कल बुधवार को 16वें दिन 'थामा' ने 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे। आज खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसका कलेक्शन 71 लाख रुपये हो चुका है, जिनमें रात 10 बजे तक और इजाफा होगा। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस 126.66 करोड़ रुपये हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17 Box Office Collection report and latest Earning
एक दीवाने की दीवानियत - फोटो : x

'एक दीवाने की दीवानियत' का बॉक्स ऑफिस
हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा अभिनीत फिल्म 'एक दीवाने...' ने ओपनिंग डे पर नौ करोड़ रुपये कमाए थे। पहले सप्ताह इसका टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  55.15 करोड़ रुपये रहा। दूसरे सप्ताह में भी इसका प्रदर्शन शानदार चल रहा है। कल 16वें दिन फिल्म ने 1.9 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज गुरुवार को शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इसने 83 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कारोबार 71.03 करोड़ रुपये हो चुका है। 

विज्ञापन

Thamma And Ek Deewane Ki Deewaniyat Day 17 Box Office Collection report and latest Earning
फिल्म 'थामा' और 'एक दीवाने की दीवानियत' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

रेस में कौन आगे?
फिल्म 'थामा' बेशक 126 करोड़ रुपये कमा चुकी है, मगर अभी तक यह फिल्म अपनी लागत नहीं वसूल पाई है। इसे करीब 145 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। वहीं, 'एक दीवाने...' का बजट करीब 30 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। वहीं, यह फिल्म 71 करोड़ रुपये कमा चुकी है। इस हिसाब से यह सुपरहिट का तमगा हासिल कर चुकी है। बॉक्स ऑफिस के मैदान में मैडॉक की 'थामा' को 'एक दीवाने...' ने शिकस्त दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed