{"_id":"58d398af4f1c1ba06e1a2ea9","slug":"yuvraj-singh-and-hazel-keech-to-be-a-wild-card-entry-in-nach-baliye-season-8","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या सोनाक्षी के आगे नाचने को राजी होंगे युवराज-हेजल?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
क्या सोनाक्षी के आगे नाचने को राजी होंगे युवराज-हेजल?
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Thu, 23 Mar 2017 03:52 PM IST
विज्ञापन
Yuvraj-Hazel In Nach Baliye?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल शादी के बंधन में बंधे युवराज सिंह जल्द ही अपनी पत्नी हेजल कीच के साथ फिल्मी धुनों पर थिरकते नजर आएंगे। ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों को 'नच बलिए' के आठवें सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। सोनाक्षी सिन्हा इस बार शो को जज कर रही हैं।
युवराज और हेजल 'नच बलिए' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं। वैसे तो शो के मेकर्स चाहते थे कि दोनों पूरे शो का हिस्सा बने लेकिन युवराज आईपीएल के दसवें सीजन में खेल रहे हैं। इसके चलते वो 'नच बलिए' में चाह कर भी भाग नहीं ले पाते। मेकर्स ने इसके लिए ये तोड़ निकाला है कि दोनों शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लें। इससे युवराज आईपीएल भी खेल लेंगे और 'नच बलिए' में भी पार्ट ले लेंगे।
युवराज सिंह को वैसे भी डांस का काफी शौक है। अपनी शादी में वो जमकर नाचे थे। अक्सर बॉलीवुड पार्टिज में भी उन्हें थिरकते हुए देखा जाता रहा है। हेजल कीच भी डांस को काफी इंज्वॉय करती हैं। 'मैक्सिमम' फिल्म में आया उनका आइटम नंबर 'आ आंटे अम्लापुरम' काफी हिट हुआ था।

ये हैं शो की बाकी जोड़ियां
Yuvraj-Hazel In Nach Baliye?
इस बार शो को जज एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, डॉयरेक्टर मोहित सूरी और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस करेंगे। 'नच बलिए' के बारे में ये भी कहा जा रहा है कि शो में रणबीर कपूर गेस्ट होस्ट बनकर आ सकते हैं। वैसे इसकी मेजबानी छोटे पर्दे के हीरो करण टैकर करेंगे।
शो के लिए जिन जोड़ियां का नाम फाइनल किया जा चुका है वो हैं, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, सनाया ईरानी और मोहित सेहगल, भारती सिंह और हर्ष लिंभाचिया, दीपिका कक्कर और शोएब इब्राहम और मोनालिसा और विक्रांत सिंह हैं।