फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Yeh Rishta Kya kehlata Hai Update Will Abhira And Armaan Unite After Geetanjali Death

Yeh Rishta Kya kehlata Hai: गीतांजलि की मौत से अभिरा को लगा सदमा, अरमान की जिंदगी अब किस मोड़ जाएगी?

Mon, 06 Oct 2025 09:43 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 06 Oct 2025 09:43 AM IST
सार

Yeh Rishta Kya kehlata Hai Update: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान की दूसरी पत्नी गीतांजलि की मौत हो जाएगी। इस हादसे से अभिरा और अरमान को सदमा लगेगा। क्या गीतांजलि के गुजर जाने के बाद अभिरा और अरमान एक हो पाएंगे?  

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya kehlata Hai Update Will Abhira And Armaan Unite After Geetanjali Death
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की प्रेम कहानी कभी मंजिल तक नहीं पहुंच पाती है। इनकी जिंदगी में तमाम तरह की मुश्किलें आती रहती है। पहले गलतफहमियों के कारण इनका रिश्ता टूटा। फिर मजबूरी में अरमान को गीतांजलि से शादी करनी पड़ी। अब सीरियल में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। एक हादसे में गीतांजलि की मौत हो जाएगी। इस बात क्या असर होगा? अरमान और अभिरा के रिश्ते पर?

विज्ञापन

गीतांजलि की लाश देखकर सदमे में अरमान और अभिरा
सीरियल  ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में जब अभिरा, अरमान और दादी मां गीतांजलि की लाश अपने सामने देखेंगे तो सदमे में आ जाएंगे। अभिरा की आंखों में आंसू होंगे, जबकि गीतांजलि ने हमेशा उसे सताया था। वहीं अरमान के लिए गीतांजलि की मौत पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। अरमान के घर पर मातम का मंजर नजर आएगा।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: TRP Week 38: अनुपमा और तुलसी में से टीआरपी की रेस में कौन आगे? जानिए, बाकी सीरियल्स का हाल? 
विज्ञापन
विज्ञापन

दादी मां की नजर में ईश्वर ने किया न्याय 
गीतांजलि की मौत से दादी मां भी दुखी होंगी। लेकिन उनकी नजर में गीतांजलि को उसके कर्माें की सजा मिली है। दादी मां की नजर में यह ईश्वर का न्याय है। दादी मां का मनाना है कि गीतांजलि ने अभिरा और उसकी बेटी मायरा को बहुत परेशान किया, उसकी ही सजा मिली है। 


ट्विस्ट के बाद सीरियल में आएगा लीप  
गीतांजलि की मौत के बाद सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में लीए आएगा। क्या लीप के बाद अभिरा और अरमान साथ होंगे? क्या आगे कोई बड़ा ट्विस्ट दर्शकों को देखने को मिलेगा। सीरियल में इतने ट्विस्ट आ रहे हैं, उसके बाद भी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की टीआरपी कम हुई है। 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह चौथे नंबर है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed