फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Why did Abhira Leave Armaan And Go To Jaipur

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अरमान को छोड़ जयपुर क्यों चली अभिरा? सीरियल में आएगा बड़ा ट्विस्ट

Tue, 07 Oct 2025 09:34 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 07 Oct 2025 09:34 AM IST
सार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अभिरा और अरमान की जिंदगी में नया मोड़ आने वाला है। दोनों फिर एक-दूसरे से दूर होने वाले हैं। आखिरी क्यों अभिरा ने जयपुर जाने का फैसला लिया है?

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Why did Abhira Leave Armaan And Go To Jaipur
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल अपडेट - फोटो : इंस्टाग्राम@rohitpurohit08, @samridhiishuklaofficial

विस्तार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। सीरियल में दिखाया जाएगा कि अभिरा ने जयपुर जाने का फैसला लिया है। इस फैसले में उसके ससुराल और मायके वाले साथ हैं। लेकिन अरमान के चेहरे पर खुशी नहीं है। अभिरा फिर से उससे दूर हो रही है। क्यों अचानक अभिरा ने अरमान से दूर होने और जयपुर जाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


इस वजह से अभिरा जाएगी जयपुर
अभिरा परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपने सपने, करियर को भूल चुकी थी। जब उसकी जिंदगी की मुश्किल कम हो चुकी हैं तो उसने अपने करियर में आगे बढ़ने का फैसला लिया है। यही वजह है कि वह जयपुर जा रही है। इस फैसले में परिवार के लोग उसका साथ दे रहे हैं। घर के बड़े उसे नई शुरुआत करने का आशीर्वाद दे रहे हैं। 
विज्ञापन


बेटी मायरा को होगा दुख, अरमान भारी मन से अभिरा को जयपुर भेजेगा 
सीरियल के ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अभिरा और अरमान की बेटी मायरा, अपनी मां के जयपुर जाने से दुखी होगी। लेकिन अरमान, मायरा को समझाएगा और अभिरा को सपोर्ट करेगा। वह भी अभिरा से दूर होकर खुश नहीं है लेकिन उसके सपनों को पूरा होते हुए भी देखना चाहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: TRP Week 38: अनुपमा और तुलसी में से टीआरपी की रेस में कौन आगे? जानिए, बाकी सीरियल्स का हाल?  
Trending Videos

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Why did Abhira Leave Armaan And Go To Jaipur
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' स्टोरी अपडेट - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रोमांस-ड्रामा के दम पर टॉप 5 में सीरियल 
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में ड्रामा, रोमांस की डबल डोज दर्शकों को मिलती है। सीरियल में अभिरा और अरमान का रोल निभाने वाले एक्टर रोहित पुराेहित और समृद्धि शुक्ला को फैंस काफी पसंद करते हैं। यही कारण है कि 38वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में इस सीरियल को चौथा स्थान मिला है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed