फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Why Did Abhira and Armaan Come Together

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रिश्ता बिखरने के बाद भी साथ क्यों आए अभिरा और अरमान? सीरियल में आया नया ट्विस्ट

Wed, 24 Sep 2025 05:48 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 24 Sep 2025 05:48 PM IST
सार

सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला, अरमान और अभिरा के लीड रोल में नजर आते हैं। यह जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद है। शो में इन दिनों अभिरा और अरमान की जिंदगी तूफानों से भरी है। जानिए, क्या अभिरा और अरमान की जिंदगी में खुशियां लौटेंगी? 

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Why Did Abhira and Armaan Come Together
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। अभिरा और अरमान की राहें कब की जुदा हो चुकी हैं। लेकिन नवरात्र पर एक जोड़े की तरह ये साथ दिखेंगे? आखिर ऐसा क्यों होगा? क्या इनके रिश्ते की फिर से नई शुरुआत होने वाली है? पढ़िए सीरियल से जुड़ा अपडेट। 

विज्ञापन

इस शख्स की वजह से साथ आए अभिरा और अरमान 
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अरमान पोद्दार के परिवार में नवरात्र समारोह चल रहा है। पंडित जी परिवार के लोगों को पूजा करने के लिए कहते हैं। अचानक अरमान, गीतांजलि (दूसरी पत्नी)के साथ पूजा करने से इंकार कर देता है। वह अपनी बेटी मायरा के साथ पूजा करना चाहता है। अचानक पूजा में मायरा अपना हाथ जला देती है। यह देखकर मायरा की मां और अरमान की पहली पत्नी अभिरा आगे आती है। इसी बीच अरमान भी सामने आ जाता है। दोनों एक जोड़े की तरह माता रानी की थाली पकड़े नजर आते हैं। घर की बड़ी सदस्य कावेरी यह देखकर खुश होती है। लेकिन गीतांजलि जल भुनकर राख हो जाती है। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बेटी के कारण कोर्ट में खड़ी तुलसी, विरानी परिवार में टूटेगी रिश्तों की डोर?

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिरा से बदला लेगी गीतांजलि
अभिरा और अरमान को साथ में पूजा करते देख गीतांजलि गुस्से में है। आगे वह एपिसोड में अभिरा से बदला लेना चाहती है। वह अभिरा से कहती है कि उसका और अरमान का कमरा गुलाबों से सजा दे। यह काम अभिरा के लिए मुश्किल है। 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update Why Did Abhira and Armaan Come Together
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के लीड एक्टर्स - फोटो : एक्स (ट्विटर)
टीआरपी में लिस्ट में टॉप 5 में बना है शो 
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ अपने ट्विस्ट के कारण ही टीआरपी लिस्ट में भी टॉप 5 में बना हुआ है। 36वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में यह सीरियल तीसरे नंबर पर था। दूसरे नंबर पर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ और पहले नंबर पर ‘अनुपमा’ सीरियल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed