फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Smriti Irani Serial kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 Update

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बेटी के कारण कोर्ट में खड़ी तुलसी, विरानी परिवार में टूटेगी रिश्तों की डोर?

Mon, 22 Sep 2025 06:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 22 Sep 2025 06:32 PM IST
सार

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Update: सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी की जिंदगी से मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। हालिया एपिसोड में वह बेटी के कारण कोर्ट में खड़ी है। क्या तुलसी अपनी बेटी का साथ देगी? या फिर वह अपने उसूलों पर चलते हुए सच्चाई के साथ खड़ी होगी? 

विज्ञापन
Smriti Irani Serial kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 Update
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus

विस्तार

सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ को शुरू हुए कुछ महीने ही हुए हैं। सीरियल की कहानी में कई उतार-चढ़ाव दर्शक देख रहे हैं। तुलसी किसी तरह से शांति निकेतन और विरानी परिवार को जोड़कर रखना चाहती है। लेकिन बेटी परी के कारण ऐसा लगता है कि सब कुछ बिखर जाएगा। हालिया एपिसोड में बेटी परी के कारण तुलसी को कोर्ट के कटघरे में खड़ा होना पड़ा है। जानिए, सीरियल के हालिया एपिसोड से जुड़ा अपडेट। 

विज्ञापन


तुलसी के सामने आया परी का सच 
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी की बेटी परी की शादी में मुश्किलें खड़ी हैं। परी ने अपने ससुराल वालों पर घरेलु हिंसा का केस लगाया है। लेकिन इस मामले में अलग ही मोड़ तब सामने आया, जब तुलसी को पता चला कि परी यह शादी कभी करना ही नहीं चाहती थी। सिर्फ विरानी परिवार की प्राॅपर्टी से उसकाे दूर ना होना पड़ जाए इसलिए मजबूरी में पिता मिहिर के कहने पर शादी की। परी यह भी कहती है कि वह तुलसी की असली बेटी नहीं है, इसलिए अपनी परवरिश को दोष ना दे। यह सुनकर तुलसी को सदमा लगता है। उसे परी के ससुराल वालों पर दया आती है। 

विज्ञापन

तुलसी को सवाल-जवाब के लिए कोर्ट में बुलाया जाता है 
आगे एपिसोड में परी का केस कोर्ट में चल रहा है। जहां उससे कई सवाल-जबाव होते हैं, उसके पुराने रिलेशनशिप को लेकर भी सवाल होते हैं। वहीं कोर्ट में परी का पति मानता है कि उसने परी पर हाथ उठाया लेकिन चोट नहीं पहुंचाई। इस पूरे मामले में परी को पिता मिहिर विरानी का साथ मिलता है। फिर अचानक सवाल-जवाब के लिए कोर्ट में तुलसी को बुलाया जाता है। यह देखकर परी और विरानी परिवार के लोग हैराल रह जाते हैं। तुलसी की गवाही क्या विरानी परिवार के रिश्तों को तोड़ देगी? क्या परी के साथ उसके रिश्ते में दूरी आ जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Smriti Irani Serial kyunki saas bhi kabhi bahu thi 2 Update
सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ - फोटो : इंस्टाग्राम@starplus
फैमिली ड्रामा के कारण सीरियल की टीआरपी बढ़ी 
36वें हफ्ते की हालिया टीआरपी लिस्ट में भी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की स्थिति बेहतर हुई। यह लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। सीरियल को 2.0 की रेटिंग मिली है। रुपाली गांगुली का सीरियल ‘अनुपमा’ पहले नंबर पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed