{"_id":"e9804818-6eba-11e2-a797-d4ae52bc57c2","slug":"yeh-rishta-kya-kehlata-hai-has-more-reasons-to-celebrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की राजश्री जल्द बनेंगी मम्मी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की राजश्री जल्द बनेंगी मम्मी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 04 Feb 2013 04:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार प्लस पर प्रसारित शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' पिछले साले अपने समारोहों की वजह से चर्चा में रहा है और 2013 में लगता है समारोहों की यह संख्या और बढ़ने वाली है। परदे की भद्र और सौम्य अक्षरा की मां राजश्री यानी लता सबरवाल सेठ असल जिंदगी में जल्द ही मां बनने वाली है। लता की शादी अपने 'ऑन स्क्रीन पति' संजीव सेठ से हुई है।
विज्ञापन
हालांकि लता अभी भी शूटिंग कर रही है क्योंकि लता को सेट पर घर जैसा महसूस होता है। दरअसल, सेट पर सभी कलाकार उनका बहुत साथ देते है।
लता का इस बारे में कहना है, ठहां मैं प्रेग्नेंट हूं और यह एक खूबसूरत एहसास है! घर और सेट पर मिले सहयोगी लोगों के लिए मैं भगवान को शुक्रिया करती हूं। वे सब मेरी बहुत देखभाल करते हैं बल्कि जब मैं शूट करते हुए चलती हूं तो लोग चिल्लाने लगते है। इस मौके पर मैं कहूंगी कि मैं भाग्यशाली हूं कि मैं एक औरत हूं, सिर्फ इसलिये नहीं कि मैं अपने भीतर एक खूबसूरत एहसास को महसूस कर सकती हूं बल्कि इसलिए भी कि मेरे आसपास के लोग मुझे अविश्वसनीय ढंग से बहुत स्नेह देते हैं।"
विज्ञापन