{"_id":"142c9454f4dc9621276288ae7005e813","slug":"will-madhubala-give-divorce-to-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुल्तान की बाहों में होगी मधुबाला !","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब सुल्तान की बाहों में होगी मधुबाला !
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 10 Aug 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके और मधुबाला को चाहने वालों के लिए बुरी खबर है। कलर्स पर प्रसारित हिट धारावाहिक 'मधुबाला एक इश्क एक जुनून' में अब आरके और मधुबाला की शादी टूट जाएगी। शो के आगामी एपीसोड में मधुबाला और आरके के बीच तलाक के पेपर साइन हो जाएंगे।
विज्ञापन
सीरियल में मधुबाला(दृष्टि धामी) और आरके(विवान डिसेना) के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। दोनों की दुश्मनी सच्चे प्यार में तबदील हो गई थी और उनकी शादी भी सही मोड़ पर चल दी थी तभी कहानी में ट्विस्ट के तौर पर लाए गए सुल्तान(अविनेश रेकी) ने इनकी जिंदगी में सबकुछ तहस-नहस कर दिया।
विज्ञापन
सुल्तान, मधुबाला को चाहने लगा है और उसने आरके को तलाक न देने की सूरत में उसे मार देने की धमकी मधुबाला को दी है। इस डर से अब मधु को आरके से अलग होना ही पड़ेगा।
विज्ञापन
अब आरके मधुबाला को सुलतान से बचा पाता है या सीरियल में अब मधु और सुलतान की जोड़ी दर्शकों के सामने लाई जाएगी ये तो बाद में ही पता चलेगा। फिलहाल तो सुल्तान ने आरके का जीना हराम कर रखा है।