फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   who's the winner of bigg boss season 6

बिग बॉसः किसके सिर पर होगा 'ताज'

Thu, 10 Jan 2013 10:49 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Thu, 10 Jan 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
who's the winner of bigg boss season 6

'बिग बॉस 6' के प्रतिभागियों को सिर्फ दो दिन ही घर में रहना है और शनिवार को ग्रांड फिनाले हैं। लेकिन प्रतिभागी अब भी घर से लगातार बेघर हो रहे हैं।

विज्ञापन


कल रात के एपीसोड में डेलनाज को घर से बेघर कर दिया गया। जहां मंगलवार शाम को डेलनाज टॉप पर थी वहीं बुधवार की रात तक डेलनाज और राजीव की सबसे कम रैकिंग थी। लेकिन घर से किसी एक सदस्य को बेघर करना था, ऐसे में दोनों से एक ही सवाल पूछा गया कि क्या दोनों में कोई भी दूसरे की खातिर इस मोड़ पर शो छोड़ने को तैयार है। डेलनाज ने जहां 'ना' कहा वहीं राजीव का कहना था कि यदि उसके शो छोड़ने से डेलनाज शो जीत जाती है तो उसे इस मोड़ पर शो छोड़ने में कोई दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन


राजीव के इस जवाब पर बिग बॉस बेहद खुश हुए और राजीव की तारीफ करते हुए डेलनाज को घर से तुरंत बाहर निकलने का आदेश दिया। इससे सभी घरवाले बेहद शॉक्ड थे। डेलनाज को सिर्फ 1 मिनट का वक्त दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि राजीव के बड़प्पन ने ही राजीव को शो में बचा लिया लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या राजीव शो के विजेता हो सकते हैं।

हालांकि अब घर में पांच सदस्य बचे हैं राजीव पॉल, निकेतन मडोक, उर्वशी ढोलकिया, सना, इमाम सिद्की। इन सभी के लिए वोटिंग लाइन फिर से खुल गई हैं और शुक्रवार सुबह दस बजे तक का वक्त दिया गया है।

शो का विजेता कौन होगा, इसे लेकर घर वालों के बीच जंग छिड़ गई हैं। हालांकि निकेतन और उर्वशी जहां अब तक हर मामले में एक-दूसरे के साथ रहे वहीं फाइनलिस्ट में ये दोनों ही है और दोनों के जीतने की उम्मीद बहुत ज्यादा है। तो क्या अब दोनों के बीच दोस्ती तकरार में बदल जाएगी?

आप क्या चाहते हैं, घर में मौजूद पांच सदस्यों में से किसको जीतना चाहिए और क्यों? अपनी राय जरूर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed