{"_id":"81724cf4a3e191156fbffce6f606e71a","slug":"what-s-new-in-this-season7","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजन 7 में भारी पड़ेगा कौन?","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सीजन 7 में भारी पड़ेगा कौन?
गरिमा शर्मा
Updated Mon, 05 Aug 2013 12:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या `केबीसी' में इस बार लाइफ लाइन ज्यादा हैं या फिर `बिग बॉस' के घर में दिखाई देंगे खुद बिग बॉस? टीवी के दो टॉप के रियलिटी गेम शोज का सातवां सीजन शुरू होने को है। मुकाबला जोरदार है। देखते हैं जीतता कौन हैं?
विज्ञापन
सीखने-सिखाने की बातें अगर आप जीवन में सीखना बंद कर देंगे, तो आप जीवन में जीतना भी बंद कर देंगे। कुछ ऐसा ही कहते हैं`केबीसी' के होस्ट और महानायक अमिताभ बच्चन। `कौन बनेगा करोड़पति' में इस सीजन का स्लोगन है`सीखना बंद तो जीतना बंद'।
विज्ञापन
वहीं सलमान खान के मैजिकल टच के साथ कलर्स पर आने वाला `बिग बॉस-7' लाइफ का फलसफा दर्शकों के सामने पेश करेगा। इस बार बिग बॉस में दबंग एंकर सलमान खान एंजेल और डेविल के अवतार में नजर आएंगे। `बिग बॉस 7' का थीम है `स्वर्ग और नरक'।
विज्ञापन
जाहिर है कि यह शो को और दिलचस्प तो बनाएगा ही। हालांकि सीखने का अवसर दर्शकों के लिए दोनों ही शोज में भरपूर होता है। एक शो सवालों के जवाब सिखाता है, तो दूसरा जिंदगी में बिग बॉस बनने का सलीका सिखा जाता है।