बिग बॉसः आज है बीमारी और इलाज का दिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस' में आज सदस्यों को एक नया टास्क दिया जाएगा जिसके आधार पर हेल और हैविन के सदस्य अंक पा या खो सकेंगे। 'बिग बॉस' घर में धुंआ कर देंगे और सभी सदस्यों को घर छोड़ने का आदेश देंगे।
इसके बाद घोषणा करेंगे कि जहन्नुमवासी एक डेडली वाइरस से पीड़ित हो चुके हैं और उनको केवल जन्नतवासी डॉक्टर बनकर ठीक करेंगे।
इस दौरान जहन्नुमवासियों को केवल लिक्वेड डाइट पर रहना होगा। पहले ट्रीटमेंट के लिए 'बिग बॉस' गौहर और तनीषा को डॉक्टर के तौर पर लैब में बुलाएंगे और जहन्नुम के दो सदस्यों को हेयर कलर ट्रीटमेंट के लिए चुनने के लिए कहेंगे।
डॉक्टर एंडी और काम्या को चुनेंगे। पेशेंट्स के आगे ये कंडीशन होगी कि वह इस ट्रीटमेंट के लिए मना कर सकते हैं पर उनको अंक गवाने होंगे। अंक पाने के लिए एंडी और काम्या बाल रंगवाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
दूसरे ट्रीटमेंट के लिए शिल्पा और अनीता को डॉक्टर के रूप में बुलाएंगे और ट्रीटमेंट के लिए गाय के गोबर से भरे टब में पेशेंट को बैठना होगा।
इसके लिए एली को चुना जाएगा जो इसके लिए मना कर देंगी अंक हासिल करने के लिए रतन इस टास्क के लिए तैयार हो जाएंगी।
तीसरा टास्क भी होगा। इसके अलावा प्रत्यूषा कुणाल से ये कहते हुए लड़ेंगी कि उनमें महिलाओं से बात करने की तमीज नहीं है।