'बिग बॉस' में आज होगी आंसुओं की बरसात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांचवे दिन 'बिग बॉस' के घर में जबर्दस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। जिसमें कोई लड़ेगा कोई हंसेगा तो किसी की आंखों से आंसुओं की धार बह निकलेगी।
जन्नत से निकलकर जब गौहर जहन्नुम में रहने आएंगी तो वहां के लोगों को उनके साथ एडजस्ट करने में काफी परेशानी होगी। जब हर कोई गार्डन एरिया में बैठा होगा तब गौहर, प्रत्यूषा पर रिमार्क पास करेंगी।
प्रत्यूषा ये सुनकर दुखी होंगी और गौहर को हर किसी के मामले में दखलअंदाजी न करने की सलाह देंगी। बाद में गौहर प्रत्यूषा से माफी मांग लेंगी। तनीषा को जन्नत का कैप्टन चुना जाएगा जो एंडी को अच्छा नहीं लगेगा।
शाम को प्रत्यूषा और अपूर्व की बातचीत के दौरान वहां एली भी शामिल होंगी। एली के किसी मजाक से अपूर्व गुस्सा हो जाएंगे और एली को बुरी तरह से टीस करेंगे। जिस पर एली उनको थप्पड़ मारने की बात कहेंगी।
इसके बाद अरमान और एली की लड़ाई बढ़ जाएगी। एली जोर-जोर से रोने लगेंगी। बाकी लोग उनको चुप कराएंगे। सदस्य इस कांड पर खुसुर-पुसुर करते रहेंगे।