{"_id":"50175fa0-951f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"we-deserved-to-win-nach-baliye-5-mahi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नच बलिये' जीतने की योग्यता थी : माही विज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'नच बलिये' जीतने की योग्यता थी : माही विज
मुंबई/आईएएनएस
Updated Mon, 25 Mar 2013 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीवी रियलिटी शो 'नच बलिये 5' की विनर माही विज कहती हैं कि उनकी जोड़ी प्रतिस्पर्धा जीतने की पूरी हकदार थी।
विज्ञापन
उन्होंने इस प्रतिस्पर्धा के लिए कई सप्ताह की कड़ी मेहनत की थी। माही और उनके जोड़ीदार जय भानुशाली ने रियलिटी कार्यक्रम 'नच बलिये 5' के विजेता चुने गए।
कार्यक्रम की शुरुआत से ही माही और जय की जोड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करती आ रही थी और आखिरकार इस शनिवार को उन्होंने प्रतिस्पर्धा के विजेता का खिताब जीत लिया।
माही ने बताया, "हम जब भी यू ट्यूब पर 'नच बलिये 5' का कोई एपिसोड देखने का मन बनाते हैं, यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि कौन सा एपिसोड देखें।
हर एपिसोड बेहतरीन है और हम खिताब जीतने के असली हकदार थे।"
'नच बलिये 5' की शुरूआत पिछले साल 29 दिसंबर को शुरू हुई थी। छोटे पर्दे की 11 नामी जोड़ियों को डांस प्रतिस्पर्धा में भाग लेने के लिए चुना गया था।