फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   virendra saxena back into the television with bhagya laxmi after a long gap he talk about the show

TV: एक दशक बाद इस सीरियल से छोटे परदे पर लौटे वीरेंद्र सक्सेना, अपने किरदार को लेकर कही मार्मिक बात

Mon, 26 Jul 2021 03:57 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 26 Jul 2021 03:57 PM IST
सार

  • लंबे समय बाद टीवी लौटें वीरेंद्र सक्सेना
  • भाग्य लक्ष्मी में आएंगे नजर 
  • सलमान की फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई में निभाया महत्वपूर्ण किरदार 

विज्ञापन
virendra saxena back into the television with bhagya laxmi after a long gap he talk about the show
वीरेंद्र सक्सेना - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

हिंदी फिल्मों व धारावाहिकों के चर्चित अभिनेता वीरेंद्र सक्सेना एक बार फिर आपके ड्राइंगरूप में अपनी अनोखी आवाज और अभिनय का जादू बिखेरने आ रहे हैं। अपने मित्रों के बीच वीरू नाम से मशहूर वीरेंद्र सक्सेना ने हिंदी सिनेमा में आखिरी बार सलमान खान की फिल्म ‘राधे योर मोस्ट वांटेड भाई’ के लिए काम किया था, अब उनकी वापसी धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ से टेलीविजन पर हो रही है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के चर्चित छात्रों में शुमार रहे वीरेंद्र सक्सेना आखिरी बार साल 2010 में छोटे परदे पर नजर आए थे। इस बार वह धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ में लक्ष्मी के पिता मनोज बाजवा के किरदार में नजर आएंगे।

विज्ञापन


टेलीविजन पर अपनी वापसी को लेकर वीरेंद्र सक्सेना कहते हैं, ‘‘एक अच्छी कहानी हमेशा दर्शकों और उनकी जिंदगियों को प्रभावित करती है। मैं पिछले कुछ समय से टेलीविजन इंडस्ट्री से दूर था क्योंकि मुझे जिस तरह के रोल्स मिल रहे थे, उनसे मैं बोर हो चुका था। धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ को लेकर भी मैं बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं था लेकिन जब मैंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं इसे ना नहीं कह सका। एक इंसान के रूप में मैं इस धारावाहिक की निर्माता एकता कपूर की बहुत इज्जत करता रहा हूं और ये उनका नाम ही था जिसने मुझे ये धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ करने के लिए हां कहने पर मजबूर कर दिया।‘‘

विज्ञापन

virendra saxena back into the television with bhagya laxmi after a long gap he talk about the show
भाग्य लक्ष्मी पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

अपने किरदार के बारे में पूछे जाने पर वीरेंद्र कहते हैं, ‘‘जिस दिन से मैंने धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ की स्क्रिप्ट पढ़ी है तब से मैं सिर्फ मनोज बाजवा जैसे लोगों के बारे में सोच रहा हूं, जो असल में होते हैं लेकिन बहुत सीमित संख्या में। इस किरदार की सबसे खास बात है मनोज और लक्ष्मी के बीच बाप-बेटी का रिश्ता। मेरे कोई बच्चे नहीं हैं लेकिन इस तरह के किरदार मुझे एक अभिभावक होने की काफी समझ देते हैं। मुझे लगता है कि मैं यहां इसका पूरा इस्तेमाल करूंगा। मैं उम्मीद करता हूं कि पूरी टीम इस शो के साथ न्याय कर पाएगी।‘‘

‘हम पांच’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘जोधा अकबर’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘कुंडली भाग्य’ जैसे कामयाब धारावाहिकों के के बाद बालाजी टेलीफिल्म्स ने धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ का निर्माण किया है। मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित शो ‘भाग्य लक्ष्मी‘ लक्ष्मी नाम की एक निस्वार्थ लड़की की कहानी है, जिसके पास सीमित साधन हैं, लेकिन अपनी गरीबी और जिंदगी के संघर्षों के बावजूद वह हमेशा अपनी जरूरतों से पहले दूसरों की जरूरतों का ख्याल रखती हैं। अभिनेत्री ऐश्वर्या खरे को धारावाहिक ‘भाग्य लक्ष्मी‘ में लीड रोल के लिए चुना गया है। उनकी जोड़ी अभिनेता रोहित सुचंती के साथ बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed