{"_id":"3da66332c52992fccda9802842f67c0c","slug":"vibha-anand-will-do-prostitution-in-her-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वेश्या बन जाएगी 'बालिका वधू' की वधू ! ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अब वेश्या बन जाएगी 'बालिका वधू' की वधू !
मुंबई ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2013 03:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पापी पेट का नहीं पर्दे पर दिखने का सवाल है। जी हां, चौंकिए मत। बालिका वधू में सुगुना के रोल के लिए याद की जाने वाली विभा आनंद ने अपना रूप बदलने का फैसला कर लिया है।
विज्ञापन
करीब आठ महीने हुए धारावाहिक कैरी में आखिरी बार दिखने वाली विभा छोटे पर्दे से गायब थीं। लेकिन वह जल्दी ही लौट रही हैं। विभा को दर्शकों ने अभी तक बहू के रोल में तीन धारावाहिकों में देखा है।
विज्ञापन
बालिका वधू (सुगुना), संस्कार लक्ष्मी (लक्ष्मी) और कैरी (सुमन)। जिनमें वह साड़ी में सिर से पांव तक ढकी दिखती दिखती थीं। लेकिन अब विभा को नए रोल में देखने के लिए तैयार रहिए। वह जल्दी ही छोटे पर्दे पर आने वाले सीरियल 'ये है आशिकी' में एक वेश्या की भूमिका में दिखेंगी।।
विज्ञापन
जो एक कॉलेज के छात्र से प्यार करती है। विभा के अनुसार वह अपनी अब तक की निभाई भूमिकाओं से कुछ अलग करना चाहती थी। जिससे उनकी बहू वाली इमेज टूटे। उन्होंने इस रोल के लिए अपना वजन भी घटाया है।
वह रंगमंच पर भी पारी शुरू करने जा रही हैं और जल्दी ही 'रिश्तों का लाइव टेलीकास्ट' नाम के नाटक में दिखेंगी। विभा का नया रूप आप 1 सितंबर से शुरू हो रहे सीरियल में देख सकते हैं।