फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Completes 16 Years producer Rajan Shahi and Team Performs A Puja on sets

16 Years Of YRKKH: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 16 साल पूरे, निर्माता राजन शाही ने कराई पूजा, देखें तस्वीरें

Sat, 01 Feb 2025 05:42 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 01 Feb 2025 05:42 PM IST
सार

16 Years Of Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को दर्शक खूब पसंद करते हैं। हाल ही में इसने 16 वर्षों की यात्रा पूरी की है। इस मौके पर निर्माता राजन शाही ने सेट पर पूजा रखवाई।

विज्ञापन
TV Show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Completes 16 Years producer Rajan Shahi and Team Performs A Puja on sets
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने पूरे किए 16 साल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने हाल ही में 16 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर इसके निर्माता राजन शाही ने सेट पर पूजा का आयोजन किया, जिसमें स्टारकास्ट ने भी हिस्सा लिया। बता दें कि इस शो में फिलहाल समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित लीड भूमिका अदा कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को साथ में पूजा करते देखा गया। 

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल पूजा की तस्वीरें
हाल ही में टीवी शो को 16 साल पूरे करने की खुशी मनाते हुए प्रोड्यूसर और टीम ने सेट पर पूजा रखी। पूजा की फोटो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख दर्शक काफी खुश हैं और दिलचस्प प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस शो में समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित अभिरा और अरमान की भूमिका में हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

TV Show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Completes 16 Years producer Rajan Shahi and Team Performs A Puja on sets
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2009 में शुरू हुआ सफर
टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है साल 2009 में शुरू हुआ था। इसमें हिना खान और करण मेहरा लीड रोल में नजर आए। इसके बाद शो में लीप आया तो लीड रोल शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने अदा किए। साल 2021 में शो में फिर लीप आया और प्रणाली राठौड़ व हर्षद चोपड़ा लीड रोल करते दिखे। साल 2023 में शो ने फिर टर्न लिया और तब से समृद्धि शुक्ला और शहजादा धामी दिखे। बाद में शहजादा को रोहित पुरोहित ने रिप्लेस कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें:
MK Raina: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में छिड़ा विवाद, इला अरुण के प्रदर्शन के दौरान मंच छोड़कर चले गए एमके रैना

विज्ञापन

TV Show Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Completes 16 Years producer Rajan Shahi and Team Performs A Puja on sets
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के 16 साल पूरे होने पर पूजा का आयोजन - फोटो : सोशल मीडिया

टीआरपी में किस पायदान पर शो?
शो के लीड हीरो रोहित पुरोहित ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी पूजा की फोटो शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि प्रोड्यूसर राजन के अलावा सभी सितारे पूजा में हिस्सा ले रहे हैं। शो के दर्शक टीम को यह शानदार सफर पूरा करने के लिए बधाई दे रहे हैं। इस शो की टीआरपी की बात करें तो इस हफ्ते की सूची में इसने पांचवे नंबर पर जगह बनाई।

ये खबर भी पढ़ें:
Superman: सुपरमैन के सह-निर्माता ने वार्नर ब्रदर्स पर किया मुकदमा, फिल्म के कॉपीराइट के उल्लंघन से जुड़ा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed