फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Serials Bizarre And Illogical Scenes From Thapki Pyar Ki Sindoor To Ishq Mein Marjawan Luggage Scene

Tv Serial Silly Scenes: इन टीवी सीरियल्स को हिट बनाने के चक्कर में मेकर्स कर बैठे बड़ी गलतियां, लोगों ने जमकर उड़ाया मजाक

Mon, 04 Jul 2022 07:00 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 04 Jul 2022 07:00 AM IST
सार

टीवी सीरियल में अक्सर किसी सीन को गंभीर बनाने के चक्कर में डायरेक्टर बड़ी गलती कर बैठते हैं, जिससे यह सीन अच्छा बनने की बजाय काफी बेतुका बन जाता है। आज हम आपको छोटे पर्दे के कुछ ऐसे ही सीरियल के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सीन का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ चुका है।

विज्ञापन
TV Serials Bizarre And Illogical Scenes From Thapki Pyar Ki Sindoor To Ishq Mein Marjawan Luggage Scene
टीवी सीरियल के फनी सीन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अगर मीडिल क्लास फैमिली की बात करें तो हम सभी अपनी माओं के साथ (चाहते हुए या न चाहते हुए) हिंदी टीवी सीरियल देखते हुए बड़े हुए हैं, लेकिन अब ऐसा लगता है कि गुजरते समय के साथ शो को अधिक रोचक बनाने के चक्कर में यह और अधिक हास्यास्पद होते जा रहे हैं। देखा जाए तो आए दिन टीवी शो के वीडियो क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं जिनका न तो साइंस से और न ही लॉजिक से दूर-दूर तक वास्ता होता है। आज हम आपको हिंदी सीरियल्स के उन सीन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाएंगे।

विज्ञापन

स्वरण घर
हाल ही में सोशल मीडिया पर इस शो का एक सीन खूब वायरल हुआ था। सीन को गंभीर बनाने के चक्कर में डायरेक्टर इसे फनी बना बैठे थे। इस सीन में एक्ट्रेस का दुपट्टा फैन में फंस जाता है जिसे हीरो उतारने की बजाय दांतो से फाड़ देता है। इस सीन को देखकर अगर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थपकी प्यार की 

थपकी प्यार की सीरियल का सीन सच में लॉजिक से परे हैं। इस सीन में एक्टर गलत समय और गलत जगह पर फिसल कर अनजाने में शादी कर बैठता है। इस सीन में देखा जा सकता है कि वह न केवल फिसल जाता है बल्कि उसके हाथ से गलती से महिला के माथे पर सिंदूर भी लग जाता है। ऐसे सीन केवल हिंदी सीरियल में देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

ससुराल सिमर का

हम मूर्खतापूर्ण हिंदी धारावाहिक दृश्यों की सूची बनाए और 'ससुराल सिमर का' का जिक्र न आए ऐसा हो नहीं सकता। इस सीरियल का यह चांटा मारने वाला सीन आपको हंसने पर मजबूर कर सकता है। सीन में एक्ट्रेस की ओवर एक्टिंग देखकर आप सीरियल से देखने से तौबा कर सकते हैं।

इश्क में मरजावां

साइंस और लॉजिक से परे सीन की इस लिस्ट में 'इश्क में मरजावां' का नाम भी शामिल है। शो का एक सीन विज्ञान को भी चुनौती देता नजर आता है। इस सीन में मुख्य लीड रिद्धिमा चलते-चलते दीवार से टकरा जाती है और जमीन पर रखे सूटकेस में जा गिरती है। यह सीन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। सीरियल के इस वायरल वीडियो क्लिप का लोगों ने जमकर मजाक उड़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed