फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV's best on-screen Jodi's

हिट जोड़ियों को भुनाता टीवी

Sun, 09 Jun 2013 01:53 PM IST
तृप्ति मिश्रा
तृप्ति मिश्रा Updated Sun, 09 Jun 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
TV's best on-screen Jodi's

छोटे पर्दे के नायक-नायिकाओं की जोडि़यों को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। अब तो बाल-कलाकारों की जोडि़यां भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।

विज्ञापन


भविष्य में भी दर्शक इनको साथ देखने की तमन्ना पाले हैं, तो निर्माता-निर्देशक भी जोडि़यों की नई तलाश के बजाय बाल कलाकारों के जल्द बड़ा होने के इंतजार में हैं, ताकि दर्शकों की मनचाही जोडि़यों को एक नए कलेवर के साथ प्रस्तुत कर सकें।
विज्ञापन


डिमांड में हैं ये जोडिय़ां
धारावाहिक 'बालिका वधू' में धूम मचा चुकी अविका गौर (आनंदी) और जगिया (अविनाश मुखर्जी) की जोड़ी को दर्शक साथ देखने के लिए बेताब हैं।

अविका तो अब युवा बहू के रूप में 'ससुराल सिमर का' में नजर आ ही रही हैं, बड़े पर्दे पर कल्पना लाजमी की फिल्म 'आंच' में भी वह दिखाई देंगी।

अविनाश भी टीनेजर के तौर पर 'गुमराह' जैसे क्राइम बेस्ड सीरियल में एक्टिंग का जलवा दिखा रहे हैं।

प्रोड्यूसर भी इन दोनों को जल्द साथ लेने को उत्सुक हैं, बस देरी है, तो एक परफेक्ट स्क्रिप्ट की, जिसमें छोटे पर्दे की यह छोटी जोड़ी बड़ा धमाका कर सके। वैसे कई कमर्शियल में यह दोनों साथ दिख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पृथ्वीराज चौहान में रजत टोकस (पृथ्वी) और मुग्धा चापेकर (संयोगिता) की जोड़ी को भी खूब सराहा गया।

लोकप्रियता का आलम यह रहा कि इन दोनों को वापस 'धरमवीर' सीरियल में रिपीट किया गया। पौराणिक धारावाहिकों के अलावा भी इस जोड़ी को दर्शक साथ देखना चाहते हैं।

स्टार प्लस पर धूम मचा रहे धारावाहिक 'वीरा' में भाई-बहन की जोड़ी भावेश बालचंदानी (रनविजय) और हर्षिता ओझा (वीरा) इस धारावाहिक की वास्तविक यूएसपी हैं। इस जोड़ी को भी हाथों-हाथ लिया जा रहा है।


'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के अमय पंडा और 'बा बहू और बेबी' धारावाहिक से हिट हुईं स्वीनी खेरा की जोड़ी भी लोगों को पसंद आ चुकी है यह दोनों 'जरा नच के दिखा' के सीजन में साथ दिख चुके हैं, भविष्य में इस जोड़ी को फिर एक साथ देखा जा सकता है।

छोटे पर्दे पर स्पर्श खानचंदानी (इच्छा), अश्नूर कौर (रानी लक्ष्मी बाई) भी अब बड़ी हो रही हैं और निर्माता-निर्देशकों की नजर में भी यह चढ़ी हुई हैं।

बड़े परदे पर कंप्लान बॉय बनकर आए शाहिद कपूर और आयशा टाकिया की बाल कलाकार-जोड़ी को लोगों ने खूब पसंद किया था।
फिल्म 'मासूम' में उर्मिला मातोंडकर और जुगल हंसराज की जोड़ी को बड़े होकर फिल्म 'आ गले लग जा' में मौका दिया गया। शाहिद और आयशा की जोड़ी 'पाठशाला', 'दिल मांगे मोर' और 'फूल एंड फाइनल' में रिपीट हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed