फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv rating of bigg boss

टीवी पर अभी भी पिट क्यों रहा है बिग बॉस?

Tue, 16 Dec 2014 02:44 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 02:44 PM IST
विज्ञापन
 tv rating of bigg boss

छोटे पर्दे पर टीआरपी का खेल हर हफ़्ते अपने रंग बदलता है, यहां कोई फ़र्श से अर्श पर पहुंच जाता है तो टीआरपी के फ़ेर में पड़कर कई शोज़ बंद भी हो जाते हैं। नॉन फिक्शन शोज में कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी नाईट्स के साथ सबसे आगे है। शो में इस हफ़्ते गुत्थी भी वापस आ रही है तो शायद शो का मज़ा बढ़ जाए।

विज्ञापन


वैसे अगले हफ़्ते भी इस शो के नंबर एक रहने के चांस हैं क्योंकि दिलवाले दुल्हनिया ले जांएगे के 1000 हफ़्ते पूरे होने पर इस फ़िल्म की पूरी कास्ट यहां होगी। इस फ़िल्म की चर्चा का फ़ायदा शो की टीआरपी को भी मिलेगा, ज़ाहिर है।
विज्ञापन


वैसे भी कपिल के शो को तभी टीआरपी मिलती है जब कोई बड़ी सेलिब्रेटी वह अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए आता है।

बिग बॉस अभी भी है पीछे

 tv rating of bigg boss

दूसरे नंबर पर है बिग बॉस जिसका फ़ाइनल, सुनने में आ रहा है अब दिसंबर की जगह फ़रवरी में हो सकता है। लेकिन ये फ़िलहाल कयास ही है। प्रोडक्शन कंपनी की ओर से इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। फ़िक्शन शोज़ में 'दिया और बाती' नंबर एक की पोज़ीशन पर क़ाबिज़ है। जैसा हमने पहले कहा था हाईजैक वाला एपिसोड पिछले हफ़्ते खत्म कर दिया गया।

शो में किरदार भावो को गोली लग गई है और कुछ दिन ये किरदार स्क्रीन से गायब रहेगा लेकिन सच्चाई ये है कि नीलू वाघेला जो भावो का किरदार निभाती है एक छोटा ब्रेक ले सकती हैं। दूसरे नंबर पर ये है मोहब्बतें और साथिया के बीच टाई रहा। वहीं तीसरे नंबर पर भी टाई हुआ तारक मेहता का उलटा चश्मा और यह रिश्ता क्या कहलाता है।

 इस हफ़्ते सबसे ज़्यादा चर्चा में रहा 'देवों के देव महादेव' जिसे इस हफ़्ते ऑफ़ एयर कर दिया जाएगा। लाईफ़ ओके का ये लोकप्रिय धारावाहिक तीन साल चलने के बाद अब दर्शकों से विदा ले रहा है।

अगर चैनल्स की बात करें तो पिछले हफ़्ते से कुछ ज्यादा परिवर्तन नहीं देखने को मिला। नंबर 1 पर अटल रहा स्टार प्लस दूसरे पर कलर्स और तीसरे नंबर पर रहा ज़ी टीवी।

क्रिकेट में उतरेंगी एकता?

 tv rating of bigg boss

सबसे पहले एक अंदर की बात - सास बहू के प्रोग्राम से निकल कर एकता कपूर अब क्रिकेट में छलांग लगा रहीं हैं। ये एक अनोखे किस्म की क्रिकेट लीग है जिसे नाम दिया है एकता ने 'बॉक्स क्रिकेट लीग'।

इस क्रिकेट लीग में एकता कपूर के सीरियल से जुड़े कलाकार क्रिकेट खेलेंगे। इसके लिए कुल 8 टीमें बनाई गई हैं। ख़ास बात ये है कि पुरुष और महिला कलाकार एक साथ इस लीग में खेलेंगे। बॉक्स क्रिकेट लीग टीवी पर शुरू हो चुका है। एकता की ये पारी टीवी की टीआरपी पर क्या असर डालेगी ये तो अगले हफ़्ते के आंकड़े बताएँगे। एकता कपूर की यह एक नई तरह की शुरुआत होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed