{"_id":"ad711514-77fc-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"tv-not-an-easy-medium-bhansali","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन पर काम करना है मुश्किल: भंसाली","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टेलीविजन पर काम करना है मुश्किल: भंसाली
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Sat, 16 Feb 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारावाहिक 'सरस्वतिचंद्र' से छोटे पर्दे की दुनिया में प्रवेश करने जा रहे फिल्मकार संजय लीला भंसाली का कहना है कि एक माध्यम के रूप में टेलीविजन आसान नहीं है। भंसाली ने हाल ही में अपने इस धारावाहिक के लॉन्च के मौके पर कहा, "टेलीविजन आसान माध्यम नहीं है। इसकी अपनी आवश्यकताएं हैं। इसमें कलाकारों और लेखकों पर भी बहुत दबाव रहता है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए मुझे काफी कुछ सीखना पड़ा।"
विज्ञापन
'सरस्वतिचंद्र' एक उत्कृष्ट प्रेम कथा है जो इसी नाम से लिखे गए गुजराती उपन्यास पर आधारित है। यह उपन्यास 15 साल में लिखा गया था और पहली बार 1887 में प्रकाशित हुआ था।
विज्ञापन
भंसाली ने कहा कि उन्होंने उपन्यास का रुपांतरण किया है और कुछ आवश्यक बदलाव भी किए हैं। धारावाहिक की कहानी वहां से शुरू नहीं होती जहां से उपन्यास शुरू होता है। फिल्म 'देवदास' में पारो और चंद्रमुखी मिलते हैं लेकिन उपन्यास में वे कभी नहीं मिलते।
विज्ञापन
ये धारावाहिक 25 फरवरी से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।