फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tv Director Manjul Sinha Passes Away He Suffered From Massive Heart Attack

Manjul Sinha Passes Away: निर्देशक मंजुल सिन्हा का दिल का दौरा पड़ने से निधन, इन धारावाहिकों से बनाई खास पहचान

Wed, 15 Jan 2025 06:03 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 15 Jan 2025 06:03 PM IST
सार

निर्देशक मंजुल सिन्हा इस दुनिया में नहीं रहे। दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
Tv Director Manjul Sinha Passes Away He Suffered From Massive Heart Attack
मंजुल सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीवी धारावाहिकों के निर्देशक मंजुल सिन्हा का आज (15 जनवरी) गोवा में निधन हो गया।  दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने  'ये जो है जिंदगी', 'खामोश' और 'जिन्दगी खट्टी मीठी' जैसे चर्चित टीवी सीरियल्स का निर्देशन किया था। उनकी इस असमय मौत ने टेलीविजन और सिनेमा की दुनिया को गहरा सदमा पहुंचाया है। मंजुल सिन्हा ने भारतीय टेलीविजन पर अपने निर्देशन से एक नई दिशा दी थी और वेह उन चुनिंदा निर्देशकों में से थे जिन्होंने भारतीय सिटकॉम को अपनी पहचान दी।

विज्ञापन

बचपन से था सिनेमा से लगाव

मंजुल सिन्हा का जन्म एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था, जिनका सिनेमा के प्रति गहरा लगाव था। उनके परिवार का एक सिनेमा हॉल पटना में था, जिससे उनका फिल्मों और फिल्म वितरण से गहरा रिश्ता था। भोजपुरी फिल्मों के प्रति भी उनकी रुचि थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एफटीआईआई से की थी पढ़ाई
उन्होंने सैनिक स्कूल तिलैया से हाई स्कूल की पढ़ाई की थी। मंजुल ने भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) पुणे से 1977 में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने मुंबई में आकर निर्देशन में अपना करियर बनाने का सपना देखा।
विज्ञापन

इस शो से हुए मशहूर

मुंबई आने के बाद मंजुल सिन्हा ने कई छोटे टेलीविजन विज्ञापनों का निर्देशन किया, लेकिन उनको पहला बड़ा ब्रेक 'ये जो है जिंदगी' नाम के शो के साथ मिला। यह भारतीय टेलीविजन  के शुरुआती सिटकॉम्स में से एक था। उस समय भारतीय टेलीविजन की दुनिया में एक नई सुबह हो रही थी और रंगीन टेलीविजन के आने के साथ 'ये जो है जिन्दगी' एक बहुत ही लोकप्रिय शो बन गया था। कहा जाता है कि शुक्रवार रात को जब ये शो प्रसारित होता था, तो सिनेमा हॉल भी खाली हो जाते थे। इस शो ने भारतीय टेलीविजन दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई। इस धारावाहिक को आज भी लोग याद करते हैं। 
Stars Kids Debut: करण जौहर की राह पर चले निर्देशक अभिषेक कपूर, कराया इन बॉलीवुड स्टार्स का डेब्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed