फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set

बिग बॉस 20 एक्सक्लूसिव: चाय की केतली से बना सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज की गोटियां; देखें अंदर की तस्वीरें

Thu, 03 Sep 2026 08:01 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Thu, 03 Sep 2026 08:01 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Home Tour: ‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही इसके घर की झलक सामने आ गई है। इस बार घर को काफी अलग अंदाज में सजाया गया है। घर में ऐसी कई चीजें देखने को मिलेंगी, जो पहली नजर में सामान्य लगेंगी, लेकिन ध्यान से देखने पर उनका अंदाज बिल्कुल अलग नजर आएगा। घर की पूरी सजावट दो चीजों के अलग-अलग रूप दिखाने के विचार पर की गई है।

विज्ञापन
bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ शुरू होने से पहले ही इसके घर की झलक सामने आ गई है। हर बार की तरह इस बार भी घर को लेकर काफी उत्सुकता है। हालांकि इस सीजन घर के डिजाइन में एक बदलाव भी देखने को मिलेगा। इस बार घर की कमान ओमंग कुमार के हाथों में नहीं, बल्कि आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने इसे एक अलग अंदाज में तैयार किया है।

विज्ञापन

bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला

घर में ऐसी कई चीजें देखने को मिलेंगी, जो पहली नजर में सामान्य लगेंगी, लेकिन ध्यान से देखने पर उनका अंदाज बिल्कुल अलग नजर आएगा। घर की पूरी सजावट इस सोच पर की गई है कि एक ही चीज को दो अलग रूपों में देखा जा सके। यही वजह है कि इस बार घर में चाय की केतली सोफा बनी नजर आएगी तो ऑक्टोपस के हाथों में शतरंज की गोटियां दिखाई देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला

केतली बनी सोफा, ऑक्टोपस के हाथ में शतरंज की गोटियां 
घर में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीजों में एक बड़ी चाय की केतली है। लेकिन यह कोई आम केतली नहीं है। इसे सोफे की तरह बनाया गया है। यानी केतली से चाय निकलने के बजाय उस पर बैठा जा सकता है। इसी तरह एक बड़ा ऑक्टोपस भी घर में नजर आएगा। इसकी भुजाओं में शतरंज की गोटियां रखी गई हैं।
शतरंज को यहां सिर्फ सजावट के लिए नहीं रखा गया है। बिग बॉस के खेल में सही समय पर सही चाल चलना काफी अहम होता है। ऐसे में ऑक्टोपस और शतरंज का यह मेल घर की थीम से जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन

bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला

हॉट एयर बैलून पर बैठेंगे कंटेस्टेंट 
घर में एक हॉट एयर बैलून भी लगाया गया है। लेकिन यह आसमान में उड़ता हुआ नहीं दिखेगा। इसे बैठने की जगह के तौर पर तैयार किया गया है। इसके अलावा एक नल भी बनाया गया है, जिसमें पानी की जगह फूल निकलते नजर आएंगे।
घर में जगह-जगह आंखों की आकृतियां भी बनाई गई हैं। यह ‘बिग बॉस’ की सबसे खास बात को दिखाती हैं। घर में कंटेस्टेंट्स की हर हरकत पर नजर रखी जाती है और यहां कुछ भी छिपा नहीं रहता।

bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला

Room No. 20 में क्या है? 
इस बार घर में Room No. 20 भी बनाया गया है। इस कमरे के अंदर क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है। यानी शो शुरू होने के बाद ही पता चलेगा कि इस कमरे में ऐसा क्या खास है, जिसे मेकर्स ने फिलहाल छिपाकर रखा है।

यहां देखें घर की कुछ और एक्सक्लूसिव तस्वीरें...









bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला
हम दोहरेपन के विचार को दिखाना चाहते थे: आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन 
घर की आर्ट डायरेक्टर वर्षा जैन ने बताया कि इस बार घर को किस सोच के साथ तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, 'इस सीजन के घर को डिजाइन करना एक ऐसी दुनिया बनाने के बारे में था, जो लगातार लोगों की सोच और नजरिए को चुनौती दे। हम दोहरेपन के विचार को दिखाना चाहते थे। इसके लिए हमने ऐसी चीजों और प्रतीकों को चुना, जिन्हें दर्शक तुरंत पहचानते हैं, लेकिन उन्हें बिल्कुल अलग अंदाज में पेश किया। इसलिए चाय की केतली सोफा बन गई, ऑक्टोपस शतरंज का खिलाड़ी और हॉट एयर बैलून बैठने की जगह। हमने हर चीज को इस तरह डिजाइन किया है कि पहली नजर में वह जानी-पहचानी लगे, लेकिन ध्यान से देखने पर उसमें कुछ अलग नजर आए।'

bigg boss 20 home tour exclusive photos from salman khan show set
बिग बाॅस 20 होम टूर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे कहा, 'घर में जगह-जगह बनाई गई आंखें फिर से बिग बॉस की मूल भावना की ओर ले जाती हैं कि यहां कुछ भी अनदेखा नहीं रहता। आखिर में हमारा मकसद ऐसा घर बनाना था, जहां कदम रखते ही लगे कि आप सपनों की किसी दुनिया में आ गए हैं, जहां हकीकत और कल्पना साथ-साथ चलती है और हर जगह कुछ नया देखने को मिलता है।'

इस बार घर में चमकीले रंगों और अलग-अलग डिजाइन का इस्तेमाल किया गया है। घर को पहले के मुकाबले ज्यादा रंगीन और युवा अंदाज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed