{"_id":"9d11c84c-8abe-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"tv-actress-sara-khan-turns-item-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीवी एक्ट्रेस सारा खान करेगी आइटम नंबर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी एक्ट्रेस सारा खान करेगी आइटम नंबर
मुम्बई/आईएएनएस
Updated Tue, 12 Mar 2013 08:13 AM IST
विज्ञापन
टीवी कलाकार सारा खान ने एक फिल्म में आइटम नंबर किया है लेकिन वह फिलहाल इस फिल्म के नाम का खुलासा नहीं करना चाहतीं।
विज्ञापन
23 वर्षीया सारा ने अपनी पहली फिल्म 'सावरिया- खाटु श्याम जी की अमर गाथा' के म्यूजिक लांच पर कहा, "मैंने एक आइटम गाना किया है जिसके बारे में आपको जल्द ही पता चल जाएगा, मैं अभी इसके बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहती।"
'सावरिया- खाटु श्याम जी की अमर गाथा' में सारा ने एक पारंपरिक भारतीय लड़की की भूमिका की है और उनका कहना है कि उन्हें रोने-धोने के दृश्य करने में कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
उनके सह-कालाकर अश्मित पटेल का कहना है कि दर्शकों को बड़े पर्दे पर सारा को देखना अच्छा लगेगा। अश्मित इस फिल्म में सारा के पति बने हैं।
विनोद छाबड़ा निर्देशित 'सावरिया- खाटु श्याम जी की अमर गाथा' में भगवान खाटु श्याम की महिमा और चमत्कार के बारे में बताया गया है।