फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tv actress jannat zubair is proud of Best friend forever reem sameer as she turns 23 says I love you endlessly

Jannat Zubair: 'मैं तुमसे प्यार करती हूं', जन्नत ज़ुबैर ने बेस्ट फ्रेंड रीम को दी जन्मदिन की बधाई; लिखा नोट

Mon, 08 Sep 2025 07:03 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Mon, 08 Sep 2025 07:03 PM IST
सार

Reem Sameer Happy Birthday: जन्नत ज़ुबैर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड रीम समीर को उनके जन्मदिन की मुबारकबाद देते हुए सोशल मीडिया पर कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही जन्नत ने रीम के लिए एक लंबा नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
tv actress jannat zubair is proud of Best friend forever reem sameer as she turns 23 says I love you endlessly
जन्नत जुबैर और रीम समीर - फोटो : इंस्टाग्राम@jannatzubair29

विस्तार

सीरियल 'फुल्वा' से मशहूर हुईं टीवी एक्ट्रेस जन्नत ज़ुबैर ने आज अपनी दोस्त रीम समीर को उनके 23वें जन्मदिन की बधाई दी है। जन्नत अपनी दोस्त रीम को अपनी सबसे अच्छी दोस्त ही नहीं, बल्कि अपनी छोटी बहन की तरह मानती हैं।
विज्ञापन

 

जन्नत ने रीम को दी जन्मदिन की बधाई
जन्नत जुबैर ने अपनी बेस्ट फ्रेंड रीम और अपनी कई शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'उस दिन जब हम ऑडिशन और शूटिंग के दौरान मिले थे, मैंने कभी नहीं सोचा था कि 16 साल बाद तुम मेरी जिंदगी का इतना खास हिस्सा बन जाओगी। तुम सिर्फ मेरी सबसे अच्छी दोस्त ही नहीं, बल्कि मेरी छोटी बहन की तरह हो, जो पहले कभी नहीं थी। मैंने तुम्हें चुपके से मुश्किलों से लड़ते देखा है, जब कोई नहीं देख रहा था। तुमने इतनी हिम्मत और शांति से उन मुश्किलों को पार किया कि यह मुझे हर दिन प्रेरणा देता है।'

View this post on Instagram

A post shared by Jannat Zubair Rahmani (@jannatzubair29)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जन्नत के लिए रीम हैं अनमोल
जन्नत ने आगे लिखा, 'तुममें (रीम) एक नरमी है, जो दुनिया को हमेशा नहीं दिखती, पर मुझे दिखती है। मैंने देखा है कि तुम अपने प्रियजनों के लिए सब कुछ कर देती हो, मुश्किल वक्त में भी खुद को संभाल लेती हो, और फिर भी हमेशा मुस्कुराती हो। यही तुम्हें मेरे लिए इतना खास और अनमोल बनाता है।'
 
विज्ञापन

जन्नत को रीम पर गर्व है
जन्नत ने आगे लिखा, 'अब जब तुम 23 साल की हो, मैं तुम्हें बताना चाहती हूं कि मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुमने इतनी हिम्मत से जिंदगी को जिया, आगे बढ़ीं और आज इतनी मजबूत महिला बनी हो। मैं जानती हूं कि तुम्हारी राह आसान नहीं थी, पर तुमने हर दर्द को अपनी ताकत की कहानी में बदल दिया। मैं बस यही दुआ करती हूं कि यह साल तुम्हें ढेर सारी खुशियां दे, जैसी तुम हकदार हो, और उससे भी ज्यादा। जन्मदिन मुबारक, मेरी प्यारी, मेरी बहन, मेरा सुरक्षित कोना। मैं तुमसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं।'
 

जन्नत की पोस्ट पर रीम का जवाब
रीम ने जन्नत की इस पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा, 'कैप्शन पढ़ते हुए मेरी आंखें भर आईं। हमेशा साथ रहने के लिए शुक्रिया। आप ईश्वर द्वारा भेजे गई हैं।'

यह भी लिखें: Janhvi Kapoor: ब्राइडल लुक में नजर आईं जान्हवी कपूर, फैंस बोले- 'क्यूट प्रिंसेस'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed