{"_id":"5e10299a8ebc3e87fa54ecd6","slug":"tv-actress-aarti-bahl-leaves-sanjivani-seema-pandey-will-enter-in-the-serial","type":"story","status":"publish","title_hn":"'संजीवनी 2' से आरती ने लिया एग्जिट, इस अभिनेत्री की होगी एंट्री ","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
'संजीवनी 2' से आरती ने लिया एग्जिट, इस अभिनेत्री की होगी एंट्री
Sat, 04 Jan 2020 11:30 AM IST
शिप्रा सक्सेना
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
Sanjivani
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
टीवी शो 'संजीवनी 2' में अभिनेत्री आरती बहल को जुड़े हुए अभी ठीक से तीन महीने भी नहीं हो पाए थे। उससे पहले ही उन्होंने इस धारावाहिक को छोड़ दिया है। ज्ञात हुआ है कि आरती का अपने पति मोहनीश बहल के साथ इश्क वाला एंगल धारावाहिक की कहानी के गले नहीं उतर रहा था।
विज्ञापन
जब उनसे पूछा गया कि क्या आप कहानी की किसी बात से नाखुश हैं? तो इस बात का उत्तर देते हुए आरती कहती हैं, 'ऐसा कुछ नहीं है। हमारे पेशे में ऐसा होना आम बात है। इस कोई नई बात नहीं है। कहानी में डॉ शशांक गुप्ता (मोहनीश बहल) और रोशनी माथुर (आरती बहल) के बीच एक प्रेम कहानी तय हुई थी। शो के निर्माताओं को लगा कि इस चीज की शो में कोई जरूरत नहीं है, यह काम नहीं करेगी। जब मुझे यह बात पता चली तो मुझे इस शो को छोड़ देना ही बेहतर लगा।'
विज्ञापन
इस बात पर निर्माता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा, 'हालांकि यह दुर्भाग्यपूर्ण था, लेकिन सभी जानते हैं कि टीवी शो में इस तरह के बदलाव होते रहते हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। मैं आरती की योग्यता और कड़ी मेहनत को फालतू में बर्बाद नहीं करना चाहता था। हमारे शो का पूरा ध्यान केवल सिड (नमित खन्ना) और इशानी (सुरभि चंदना) पर है।'
विज्ञापन
आरती के जाने के बाद अब इस जगह को भरने के लिए अभिनेत्री सीमा पांडे शो में एंट्री मारेंगी। दिलचस्प बात यह है कि सीमा शो में जिस जगह को भरेंगी, उस जगह पर शो की शुरुआत में वह पहले भी काम कर चुकी हैं। इस हिसाब से यह उनकी घर वापसी हो रही है। सीमा को शोभा सोमनाथ की, सपने सुहाने लड़कपन के, ये दिल सुन रहा है जैसे शोज में देखा जा चुका है।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की बदतमीजी पर कम नहीं हुई सलमान की नाराजगी, रश्मि-आसिम पर भी निकाली भड़ास