फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TV Actors Unites To Promote Yuva Badminton League Founded By Pravin Jangid Vineet Chatirvedi

TV Stars: टीवी सितारों की लोकप्रियता को खेल से जोड़ने का अभिनव प्रयोग, चिड़िया-बल्ला लेकर जमीं पर उतरे सितारे

Mon, 24 Mar 2025 06:26 PM IST
पूनम कंडारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 24 Mar 2025 06:26 PM IST
सार

जयपुर में युवा बैडमिंटन लीग की ट्रॉफी के लॉन्च इवेंट पर कई टीवी जगत के सितारे और अभिनेत्रियां पहुंचीं। कौन-कौन इस खास कार्यक्रम में शामिल हुआ, जानिए।

विज्ञापन
TV Actors Unites To Promote Yuva Badminton League Founded By Pravin Jangid Vineet Chatirvedi
युवा बैडमिंटन लीग की ट्रॉफी के लॉन्च इवेंट पर टीवी जगत की अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

टेलीविजन जगत के मशहूर सितारे जब जयपुर की जमीं पर उतरे तो स्पोर्ट्स और ग्लैमर के संगम की एक नई कहानी की पहली इबारत यहां लिखी गई। छोटे परदे की हीरोइन नंबर वन कहलाने वाली गीतांजलि मिश्रा, ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ की बुआ जी यानी उपासना सिंह, उर्वशी ढोलकिया, दीपशिखा नागपाल के साथ साथ फलक नाज, आस्था चौधरी और गुरप्रीत चड्ढा ने राजस्थानी लोक नृत्यों के बीच सोने सी दमकती युवा बैडमिंटन लीग की ट्रॉफी जब लॉन्च की तो इन सितारों के चाहने वालों ने दिल खोलकर इनका स्वागत किया। 
विज्ञापन


छोटे शहरों में अपने लाखों चाहने वालों के बीच खेल के जरिये समावेशी समाज बनाने का संदेश पहुंचाने निकली इन अभिनेत्रियों को अपना मकसद पता है। नेट निंजास की ओनर गीतांजलि मिश्रा कहती हैं, “बैडमिंटन या जिसे गली मोहल्ले में हम चिड़िया बल्ला भी कहते हैं, एक ऐसा खेल है जिसे खेलने के लिए कोई भी कभी मना नहीं करता। दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में तो शायद ही ऐसा कोई परिवार हो जिसके घर में आपको बैडमिंटन का रैकेट न मिल जाए। जरूरत बस इन शहरों के खिलाड़ियों को लाइमलाइट में लाने की है और एक ऐसी लीग रचने की है जो देश में क्रिकेट और हॉकी के साथ साथ बैडमिंटन की लोकप्रियता को भी शीर्ष तक ले जाए।”  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yuva Badminton League (@yuvabadmintonleague)


लीग के संस्थापक पवन जांगिड़ ने इस मौके पर कहा, “भारतीय जनमानस में टेलीविजन धारावाहिकों ने अपना जो स्थान बनाया है, उसकी जगह कोई ले नहीं सकता। फिल्मों के सितारों को तो खेल से जोड़ने की कोशिशें तमाम हुई हैं, हमारी कोशिश घर परिवार में पहचानी जाने वाली इन अभिनेत्रियों के जरिये खेल को घर घर पहुंचाने की है।” उन्होंने कहा कि क्रिकेट, हॉकी और कबड्डी जैसी मशहूर स्पोर्ट्स लीग के पास छोटे परदे के सितारों का साथ नहीं है और यही सितारे इस लीग को देश की चुनिंदा लीग बनाएंगे।

सेलेब कोनेक्स के मालिक और लीग के को फाउंडर कैप्टन विनीत चतुर्वेदी की मानें तो टेलीविजन सितारों की इस लोकप्रियता के सहारे वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘फिट इंडिया’ की पहल को जन-जन को सुलभ कराना चाहते हैं। वह कहते हैं, “टीवी सितारों की लोकप्रियता पर अभी तक कोई देशव्यापी सर्वे नहीं हुआ है, लेकिन हमने इस बारे में शोध के जरिये पता लगाया है कि टेलीविजन धारावाहिकों में काम करने वाले सितारों से लोग अपनापन मानते हैं और इसीलिए इस लीग को पूरी तरह टीवी सितारों के साथ ही सोचा गया है। ये सितारे ही लीग की आठ टीमों के मालिक भी हैं।” 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Captain-Vineet Chaturvedi (@captain.vineet)


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed