फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tunisha Sharma Suicide case Postmortem report says Actress died due to suffocation

Tunisha Sharma Death: कैसे हुई तुनिशा शर्मा की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

Sun, 25 Dec 2022 06:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 25 Dec 2022 06:55 PM IST
सार

तुनिशा ने शनिवार को अपने टीवी शो अलीबाबा के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी।

विज्ञापन
Tunisha Sharma Suicide case Postmortem report says Actress died due to suffocation
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के अचानक आत्महत्या कर लेने से पूरी टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। छोटे पर्दे के कई सितारों ने एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दी है। इस बीच तुनिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अब सामने आ गई है। जेजे अस्पताल में एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हुआ जिसकी रिपोर्ट में कई सवालों के जवाब मिल गए हैं। बता दें कि एक्ट्रेस की निधन के बाद से ही ये अफवाहें उड़ने लगी थीं कि वह प्रेग्नेंट थीं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल इन अफवाहों को खारिज कर दिया है। 

विज्ञापन

Merry Christmas: देवोलीना ने शादी के बाद सेलिब्रेट किया अपना पहला क्रिसमस, पति शाहनवाज संग इस अंदाज में आईं नज

विज्ञापन

Tunisha Sharma Suicide case Postmortem report says Actress died due to suffocation
तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक 20 वर्षीय एक्ट्रेस का निधन दम घुटने की वजह से हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। शनिवार को तुनिशा ने अपने टीवी शो अलीबाबा के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिशा ने अपने को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए जेजे हॉस्पिटल में भेज दिया था। चार-पांच डॉक्टरों की मौजूदगी में एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान इसकी वीडियोग्राफी भी की गई। 
Tunisha Sharma: तुनिशा के को-स्टार शीजान पर फूटा सारा खान का गुस्सा, कहा- लोग रिलेशनशिप में क्यों आते हैं जब..

विज्ञापन

Tunisha Sharma Suicide case Postmortem report says Actress died due to suffocation
शीजान खान, तुनिशा शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तुनिशा के आत्महत्या करने के बाद उनकी मां ने शीजान पर कई गंभीर अरोप लगाए हैं। एक्ट्रेस की मां के मुताबिक शीजान के उकसावे की वजह से ही उनकी बेटी ने ऐसा कदम उठाया है। तुनिशा की मां की शिकायत पर शीजान के खिलाफ धारा 306 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। देर रात पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल एक्टर चार दिन की पुलिस रिमांड पर हैं। 
Samantha Ruth Prabhu: इस खास शख्स ने दिया सामंथा को क्रिसमस गिफ्ट, बढ़ाया एक्ट्रेस का हौसला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed