{"_id":"63a92832e4bc5775e90f65a0","slug":"tunisha-sharma-suicide-case-after-ali-baba-dastaan-e-kabul-actress-death-people-are-in-fear-sit-probe","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Tunisha Sharma Death: तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से सेट पर डर का माहौल! लोगों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
Mon, 26 Dec 2022 10:27 AM IST
मेघा चौधरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Mon, 26 Dec 2022 10:27 AM IST
सार
तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से ही हर कोई हैरान है। वहीं, अब अभिनेत्री की मौत के बाद से ‘अली बाबा दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर डर का माहौल है। ऐसे में सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
तुनिशा शर्मा
- फोटो : insta
विस्तार
मजह 20 साल की उम्र में तुनिशा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया। तुनिशा की मौत के बाद से ही हर कोई हैरान है, कोई समझ नहीं पा रहा है कि इतना खौफनाक कदम अभिनेत्री ने कैसे उठा लिया। हालांकि शोबिज इंडस्ट्री में यह पहली बार नहीं हुआ है। पिछले काफी समय से इंडस्ट्री में सुसाइड केस बढ़ते जा रहे हैं, जिन्होंने सबको हिलाकर रख दिया है। वहीं, अब तुनिशा की मौत के बाद से उनसे सेट पर सब डरे हुए हैं।
विज्ञापन
एसआईटी जांच की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा है कि तुनिशा की मौत के बाद वह सेट पर गए थे और वहां सब डरे हुए हैं। उनका कहना है कि वहां कुछ न कुछ गड़बड़ जरूर है और जांच करने पर बहुत कुछ सामने आएगा। वहीं, इस मामले में उन्होंने एसआईटी की मांग भी की है।
विज्ञापन
Box Office Report: लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही 'अवतार 2'-'दृश्यम 2', तीसरे दिन 'सर्कस' ने किया इतना कलेक्शन
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, 'सरकार इस मामले में ध्यान दे और एसआईटी का गठन कर इसकी जांच कराए। इस मामले में बहुत कुछ निकलकर आएगा। सेट पर महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सेट बहुत अंदर है और लोगों को वहां जाने में डर लगता है।' वहीं, इस मामले में ऑल इंडियन सिने वर्कर एसोसिएशन ने भी इंडस्ट्री में बढ़ रहे सुसाइड केस को लेकर चिंता जताई थी।
Taarak Mehta Birthday: कैसे हुई 'उलटा चश्मा' सीरियल की शुरुआत, असली तारक मेहता आखिर कौन?
कल होगा अंतिम संस्कार
तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को शो के सेट पर ही अपनी जान ले ली थी। अभिनेत्री ने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगाई थी। तुनिशा की मां ने उनकी मौत का जिम्मेदार एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को ठहराया है। शीजान खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है और वह अभी पुलिस हिरासत में हैं। वहीं, कल यानी 27 दिसंबर को तुनिशा का अंतिम संस्कार होगा।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा की मौत के बाद रीम शेख क्यों मांग रही हैं माफी? बोलीं- दुनिया ने सही नहीं किया