फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tunisha Sharma Death update Reem Shaikh share emotional note for late actress alibaba dastaan e kabul

Tunisha Sharma Death: तुनिशा की मौत के बाद रीम शेख क्यों मांग रही हैं माफी? बोलीं- दुनिया ने सही नहीं किया

Mon, 26 Dec 2022 09:09 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 26 Dec 2022 09:09 AM IST
सार

तुनिशा शर्मा और रीम शेख एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने अब सोशल मीडिया पर अपनी दोस्त तुनिशा के लिए एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है और साथ ही माफी भी मांगी है। 

विज्ञापन
Tunisha Sharma Death update Reem Shaikh share emotional note for late actress alibaba dastaan e kabul
तुनिशा शर्मा, रीम शेख - फोटो : Instagram

विस्तार

विज्ञापन

अलीबाबा शो में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री गम में डूबी हुई है। महज 20 साल की उम्र में तुनिशा के इस दुनिया को अलविदा कहने पर कोई यकीन नहीं कर पा रहा है। हर कोई हैरान है कि कैसे तुनिशा ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया। तुनिशा की मौत के बाद से ही इंडस्ट्री के उनके दोस्त सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। वहीं, अब तुनिशा की याद में रीम शेख ने एक इमोशनल पोस्ट साझा किया है।
 
तुनिशा शर्मा और रीम शेख एक खास बॉन्ड शेयर करती थीं। रीम ने अब सोशल मीडिया पर तुनिशा के लिए एक खास पोस्ट साझा किया है। रीम ने तुनिशा के तीन थ्रोबैक फोटोज शेयर की हैं, जिसमें दोनों साथ में काफी खुश नजर आ रही हैं। इसके साथ रीम ने लिखा, 'मुझे पता है कि दुनिया ने आपके साथ सही नहीं किया, मुझे माफ कर दें। मुझे उम्मीद है कि अब आपकी आत्मा को शांति मिलेगी।'

विज्ञापन

Tunisha Sharma Death News Live: 15 दिन पहले हुआ था तुनिशा-शीजान का ब्रेकअप, जानें मामले से जुड़ा हर अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Reem Sameer Shaikh (@reem_sameer8)


 
अपनी पोस्ट के साथ रीम शेख ने दो हैशटैग का इस्तेमाल कर लिखा, पहली नजर के प्यार की तरह ही पहली नजर का बेस्ट फ्रेंड्स फोरएवर वाला प्यार। रीम के पोस्ट पर फैंस भी कमेंट कर उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही वह अपना दुख भी जाहिर कर रहे हैं। एक ने लिखा कि यह बहुत दिल दुखाने वाला है, तो दूसरे ने कहा कि तुनिशा के अब इस दुनिया में नहीं होने पर यकीन नहीं हो रहा है।
Box Office Report: लगातार छप्परफाड़ कमाई कर रही 'अवतार 2'-'दृश्यम 2', तीसरे दिन 'सर्कस' ने किया इतना कलेक्शन
 


बता दें कि तुनिशा शर्मा ने अपने शो के सेट पर ही को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगी ली थी। तुनिशा के मौत के पीछे का कारण शीजान से ब्रेकअप माना जा रहा है। अभिनेत्री की मां का कहना भी है कि वह इस बात से काफी परेशान थीं। एफआईआर की कॉपी के मुताबिक तुनिशा शीजान को डेट कर रही थीं और 15 दिन पहले ही अभिनेता ने ब्रेकअप कर लिया था, जिस वजह से वह तनाव में थीं। 

Taarak Mehta Birthday: कैसे हुई 'उलटा चश्मा' सीरियल की शुरुआत, असली तारक मेहता आखिर कौन?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed