फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tunisha Sharma Death Case Urfi Javed supported Sheezan Khan family shared a post on Instagram

Urfi javed: उर्फी ने शीजान खान के परिवार को किया सपोर्ट? इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखी यह बात

Sun, 08 Jan 2023 06:49 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Sun, 08 Jan 2023 06:49 PM IST
सार

शीजान खान की बहन फलक नाज द्वारा साझा किए गए वीडियो पर उर्फी जावेद ने अपनी राय दी है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा है, मुझे लगता है कि क्लीयर हो गया कि ये लव जिहाद का मामला नहीं है।

विज्ञापन
Tunisha Sharma Death Case Urfi Javed supported Sheezan Khan family shared a post on Instagram
Urfi Javed - फोटो : social media

विस्तार

फैशन क्वीन कही जाने वाली उर्फी जावेद अक्सर अपने लुक और बोल्ड अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती है। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर भी अक्सर गंभीर मुद्दों को लेकर बात करते हुए नजर आती हैं। हाल ही में उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित घटना तुनिशा की आत्महत्या को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जैसा कि तुनिशा के सह कलाकार और एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान इन दिनों जेल में बंद हैं। इसको लेकर उर्फी जावेद ने बात की है। 

विज्ञापन

Tunisha Sharma Death Case Urfi Javed supported Sheezan Khan family shared a post on Instagram
Tunisha Sharma-Sheezan Khan - फोटो : social media

तुनिशा की मां ने शीजान पर लगाए गंभीर आरोप
तुनिशा आत्महत्या मामले में उनकी मां वनिता शर्मा ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने शीजान को उसकी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। लेकिन इस मामले में शीजान की मां और बहनों का कहना है कि वह बेकसूर है। बताया जाता है कि तुनिशा अपनी जिंदगी को लेकर काफी परेशान थी, जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया था। कुछ वक्त पहले शीजान की बहन फलक नाज ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्होंने कहा था किस प्रकार से मामले में उनके भाई शीजान को गलत ठहराया है। 

Honey Singh: हनी सिंह ने की उर्फी जावेद की तारीफ, बोले, 'देश की सभी लड़कियों को उनसे सीखना चाहिए'

विज्ञापन
विज्ञापन

Tunisha Sharma Death Case Urfi Javed supported Sheezan Khan family shared a post on Instagram
Urfi Javed - फोटो : social media

उर्फी जावेद ने इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
फलक नाज द्वारा साझा किए गए इस वीडियो पर उर्फी जावेद ने अपनी राय दी है। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा करते हुए लिखा है, मुझे लगता है कि क्लीयर हो गया कि ये लव जिहाद का मामला नहीं है। उम्मीद करती हूं कि शीजान और उनके परिवार को इससे लड़ने की ताकत मिले। तुनिशा काफी लंबे समय से डिप्रेशन में थी,काश उसे भी मदद मिल पाती, तो वह शायद खुद को इतना मजबूर महसूस नहीं करती। उर्फी के इस पोस्ट के बाद साफ जाहिर होता है कि उन्हें तुनिशा की आत्महत्या का बहुत दुख है, लेकिन वह इसके साथ ही शीजान के परिवार को लेकर भी फिक्रमंद हैं। 

Unreleased Movies: कभी नहीं बन पाईं ये फिल्में, कुछ बीच में ही रुकीं तो कई में डूब गए करोड़ों रुपये

विज्ञापन

Tunisha Sharma Death Case Urfi Javed supported Sheezan Khan family shared a post on Instagram
Tunisha Sharma-Sheezan Khan - फोटो : social media

शीजान से ब्रेकअप के बाद तुनिशा थी परेशान
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान तुनिशा की मां ने उनके मैसेज दिखाए थे। साथ ही उन्होंने शीजान के परिवार के द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताया है। तुनिशा की मां ने बताया कि उनकी बेटी उनसे बहुत प्यार करती थी। उन्होंने यह भी बताया कि तुनिशा बीते कुछ वक्त से उर्दू सीखने और बोलने लगी थी। उन्होंने बताया कि ब्रेकअप होने के बाद तुनिशा ने शीजान की गर्लफ्रेंड के साथ चैट पढ़ी थी। जिसके कारण वह काफी परेशान थी। 

B-Town: कियारा-सिद्धार्थ के अलावा इस साल इन सेलेब्स के घर भी बज सकती है शहनाई, चल रही हैं शादी की तैयारियां

Tunisha Sharma Death Case Urfi Javed supported Sheezan Khan family shared a post on Instagram
Tunisha Sharma - फोटो : social media

सीरियल के सेट पर तुनिशा ने की थी आत्महत्या
24 दिसंबर को अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने अपने सीरियल अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद इस मामले में उनके सह कलाकार और एक्स बॉयफ्रेंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तुनिशा आत्महत्या मामले में दोनों ही परिवार कई तरह की बाते कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed