फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TRP Week 10 Serial Anupamaa At Top Position TMKOC Secure Second Rank

TRP Week 10: टीआरपी लिस्ट में ‘अनुपमा’ की जगह बरकरार, तारक मेहता ने मारी लंबी छलांग, जानिए बाकी सीरियल का हाल

Thu, 20 Mar 2025 05:29 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Mar 2025 05:29 PM IST
सार

हाल ही में टीवी सीरियल की टीआरपी लिस्ट जारी की गई। 10वें हफ्ते में किस सीरियल ने कौन सी जगह टीआरपी में लिस्ट में पाई है, जानिए?  

विज्ञापन
TRP Week 10 Serial Anupamaa At Top Position TMKOC Secure Second Rank
सीरियल 'अनुपमा', 'उड़ने की आशा' और 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी की दुनिया में किसी सीरियल की पॉपुलैरिटी का पता उसकी टीआरपी से चलता है। हाल ही में इस साल के 10वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आई है। इस लिस्ट में इस बार भी बाजी रुपाली गांगुली के सीरियल ‘अनुपमा’ ने मारी है। जानिए, बाकी सीरियल्स लिस्ट में कौन से स्थान पर रहे हैं। 

विज्ञापन


फिर से पहले स्थान पर अनुपमा
पिछले कुछ हफ्तों से रुपाली गांगुली वाला सीरियल ‘अनुपमा’ पहले स्थान पर बना हुआ है। इस बार की टीआरपी लिस्ट में भी यह पहले ही स्थान पर है। इसने अपनी जगह को बरकरार रखा है। इस हफ्ते सीरियल ‘अनुपमा’ की टीआरपी 2.4 है। सीरियल में मनीष गोयल ने एक नए किरदार में एंट्री की है, जिससे कहानी में नए मोड़ आए हैं। इस कारण दर्शक सीरियल से जुड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Anupama: ‘शायद वो नई कास्टिंग एजेंसी खोल रही हों’, रुपाली गांगुली की कास्टिंग बदलने के आरोपों पर बोले राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर ये कॉमेडी सीरियल 
कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा कॉमेडी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ भी अच्छी टीआरपी हासिल करता था। लेकिन कुछ समय से इसकी टीआरपी कम हो रही थी। हाल ही में इस सीरियल ने एक लंबी छलांग लगाई है। इस बार की टीआरपी लिस्ट में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ दूसरे स्थान पर है, इसकी टीआरपी 2.3 है। 

ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: रुपाली बोली-‘टीवी की दुनिया ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया’, एक्ट्रेस ने शाहरुख खान को सराहा 

तीसरे-चौथे स्थान पर कौन सा सीरियल 
सीरियल ‘उड़ने की आशा’ और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ तीसरे और चौथे स्थान पर है। दोनों की टीआरपी लगभग 2.2 रही है। ‘उड़ने की आशा’ में लीड रोल में कंवर ढिल्लों और नेहा हरसोरा हैं। वहीं ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में मुख्य भूमिका में इन दिनों समृद्धि शुक्ला और रोहित पुरोहित नजर आ रहे हैं। 

ये सीरियल भी टॉप 10 में शामिल 
टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 सीरियल में ये नाम शामिल भी रहे हैं। पांचवें और छठे स्थान पर ‘झनक’ और ‘मंगल लक्ष्मी-लक्ष्मी का सफर’ जैसे सीरियल हैं, इनकी टीआरपी रेटिंग 1.8 रही। दोनों की टीआरपी में बहुत कम ही अंतर है। वहीं सातवें और आठवें स्थान पर ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ और ‘जादू तेरी नजर’ जैसे सीरियल रहे हैं। इनकी टीआरपी भी लगभग 1.7 रही है। वहीं टॉप टेन में ‘शिव शक्ति-तप त्याग तांडव’ सीरियल ने भी जगह बनाई है, इसकी टीआरपी 1.3 रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed