फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Rupali Ganguly Praise Shah Rukh Khan For Bring Change In Films Talk About Tv Industry

Rupali Ganguly: रुपाली बोली-‘टीवी की दुनिया ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया’, एक्ट्रेस ने शाहरुख खान को सराहा

Sat, 08 Mar 2025 12:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 08 Mar 2025 12:06 PM IST
सार

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के जरिए रुपाली गांगुली घर-घर मशहूर हो चुकी हैं। एक्ट्रेस का मानना है कि टीवी की दुनिया ने सिर्फ उन्हें शोहरत ही नहीं दी बल्कि पूरा सम्मान भी दिया है। साथ ही एक्ट्रेस ने हालिया इंटरव्यू में शाहरुख खान की भी खूब तारीफ की। जानिए, इसका क्या कारण रहा? 

विज्ञापन
Rupali Ganguly Praise Shah Rukh Khan For Bring Change In Films Talk About Tv Industry
रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम@rupaliganguly

विस्तार

रूपाली गांगुली लगभग पांच साल से सीरियल ‘अनुपमा’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह सीरियल आम महिलाओं की समस्याओं को भी अपनी कहानी के जरिए दिखाता है। साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश भी देता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रुपाली गांगुली ने अपने टीवी सीरियल में काम करने के अनुभव, यहां के माहौल के बारे में बात की। 

विज्ञापन


टीवी के लोगों ने हमेशा सम्मान दिया 
हाल ही में जूम को दिए गए इंटरव्यू में रुपाली गांगुली कहती हैं, ‘टीवी जैसी कोई और इंडस्ट्री हो ही नहीं सकती है। यह एक अच्छी जगह है। यहां आपको काबिलियत पर काम मिलता है। मैं आज भी ऑडिशन देती हूं। लेकिन इस इंडस्ट्री ने महिलाओं को बहुत सम्मान दिया है। महिला कलाकारों को यहां रानियों की तरफ ट्रीट किया जाता है।

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Anupamaa: 'अनुपमा' में हुई मनीष गोयल की एंट्री, रूपाली गांगुली के शो में निभाएंगे अहम भूमिका, तस्वीरें वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान के प्रयास को सराहा
रुपाली गांगुली ने इंटरव्यू में शाहरुख खान की भी तारीफ की। वह कहती हैं, ‘शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों में हीरोइन का नाम खुद से पहले दिन की एक अच्छी पहल की है। यह एक बड़ा बदलाव है। मैं भी फिल्मी बैकग्राउंड से आती हूं। मेरे पिता वूमेन सेंट्रिक फिल्में बनाते थे। अब मैं भी टीवी पर ‘अनुपमा’ जैसा बेहतरीन सीरियल कर रही हूं।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Rupali Ganguly: वेट इश्यू पर सुम्बुल तौकीर को सपोर्ट करती दिखीं रुपाली, एक्ट्रेस भी रही हैं ट्रोलिंग का शिकार

फिल्मों के बुरे अनुभव भी बताए 
टीवी की तारीफ करने के अलावा रुपाली गांगुली ने यह भी बताया कि उन्होंने फिल्मों में काम करना क्यों छोड़ा। वह बताती हैं, ‘कई लोगों ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का सामना किया है। आज तो महिलाएं इस बारे में बात कर रही हैं, उस वक्त बात नहीं होती थी। यही बड़ी वजह रही कि मैंने फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ दिया। तब समझ भी नहीं थी इतनी लेकिन आज कल महिलाएं काफी अवेयर हो चुकी हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed