फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Actor rajesh kumar talk on rupali ganguly allegation regarding replacing actors in anupama

Anupama: ‘शायद वो नई कास्टिंग एजेंसी खोल रही हों’, रुपाली गांगुली की कास्टिंग बदलने के आरोपों पर बोले राजेश

Thu, 13 Mar 2025 01:09 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 13 Mar 2025 01:09 PM IST
सार

रुपाली गांगुली पर ‘अनुपमा’ के कलाकारों को बदलने के आरोपों के बारे में उनके सह कलाकार राजेश ने दी प्रतिक्रिया। उन्होंने इंडस्ट्री में कास्टिंग के दौरान पहचान होने की भी बात कही। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन
Actor rajesh kumar talk on rupali ganguly allegation regarding replacing actors in anupama
राजेश कुमार और रूपाली गांगुली - फोटो : इंस्टाग्राम- @rajeshkumar.official और @rupaliganguly

विस्तार

'अनुपमा' फेम अभिनेत्री रुपाली गांगुली के 'साराभाई वर्सेज साराभाई' के पुराने सह कलाकार राजेश कुमार ने अभनेत्री के बारे में खुलकर बात की। 'अनुपमा' शो विवादों में भी रहा, जिसमें अभिनेत्री रुपाली पर मनमुताबिक कास्टिंग करने का आरोप लगाया गया। अब इस मामले में उनके सह कलाकार राजेश ने क्या कहा, सुनिए..

विज्ञापन


अपने पहचाने वाले से जरूर बात करता हूं
हाल ही में टीवी अभिनेता राजेश कुमार हिन्दी रश के इंटरव्यू में पहुंचे, जहां उनसे लीड एक्टर को उनके पसंद की कास्टिंग के बारे में सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हर कोई चाहता है कि वह अपने किसी जानने वाले को कास्ट करें। उन्होंने कहा कि वह भी अपने जानने वाले से जरूर बात करते हैं, यह चीज कभी आपके पक्ष में होती है कभी नहीं।
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Anurag Kashyap: ‘द डिप्लोमेट’ के लिए अनुराग कश्यप ने की जॉन अब्राहम के काम की तारीफ, फिल्म को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनी सनाई बातों पर विश्वास नहीं करते
इंटरव्यू के दौरान राजेश से रुपाली गांगुली के कास्टिंग करने के आरोपों के बारे में पूछा गया। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा कि वह सुनी सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करते। उन्होंने कहा कि साराभाई शो के दौरान ऐसा कुछ नहीं था। साथ ही हंसते हुए कहा कि हो सकता है अभिनेत्री कास्टिंग एजेंसी खोलने के बारे में सोच रही हों। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि उनका सेट कहां है। राजेश ने आगे बाते करते हुए कहा कि रूपाली से मिले बहुत दिन हो जाते हैं, ओर जब मिलते हैं तो इन सब आरोपों पर बात नहीं होती। उन्होंने कहा कि वो उनके पति और अभिनेत्री दोनों को बहुत मानते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Bollywood Actresses: साउथ फिल्मों में अनोखे अवतार में नजर आईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, देखिए पूरी लिस्ट
 
राजेश कुमार का वर्कफ्रंट
राजेश कुमार एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हैं। राजेश कुमार और रुपाली गांगुली साल 2004 में 'साराभाई वर्सेज साराभाई' में एक साथ दिखे थे। बात करें अभिनेता की तो वह आखिरी बार 2023 में 'हड्डी' फिल्म में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed