फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   trp and grp ratings week 15

टीवी रेटिंगः एक बार फिर टॉप 10 में आया 'सीआईडी'

Sat, 20 Apr 2013 04:18 PM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Sat, 20 Apr 2013 04:18 PM IST
विज्ञापन
trp and grp ratings week 15

यूं तो आईपीएल के कारण इंडियन टेलीविजन की रेटिंग में बहुत फर्क पड़ा है लेकिन 15वें सप्ताह में लोकप्रिय शो और एंटरटेनमेंट चैनल की रैकिंग पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन


आइए जानें 15वें सप्ताह इंडियन टेलीविजन की टैम रेटिंग में किस शो ने टॉप 10 में रैकिंग हासिल की।

कलर्स अभी भी है नंबर चार पर
पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी कलर्स को सोनी ने मात दे दी। जिससे कर्लस नंबर चार पर और सोनी टीवी नंबर तीन पर है।

वहीं पिछले 14 सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी स्टार प्लस चैनल नंबर वन पर है और जीटीवी नंबर दो की पोजीशन पर है।

इतना ही नहीं, सब टीवी और लाइफ ओके हर बार की तरह नंबर पांच और छह पर हैं।

स्टार प्लस के तीन शो टॉप 3 में
हर सप्ताह की तरह स्टार प्लस के शो इस सप्ताह भी टॉप 3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए हैं।

दिलचस्प बात ये है कि इस सप्ताह स्टार प्लस के तीन शो टॉप 3 में रहें। ये तीन शो हैं- 'दीया और बाती हम', 'प्यार का दर्द मीठा मीठा प्यारा प्यारा' और 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'।
विज्ञापन


'तारक मेहता...' पहुंचा नंबर चार पर
सब टीवी पर प्रसारित कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले सप्ताह नंबर तीन पर था लेकिन इस बार ये शो नंबर चार पर पहुंच गया हैं।

वहीं स्टार प्लस पर प्रसारित धारावाहिक 'वीरा' नंबर पांच पर पहुंच गया है। इसी के साथ कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'मधुबाला' नंबर छह पर हैं।

अन्य लोकप्रिय शो
कलर्स पर प्रसारित धारावाहिक 'बालिका वधु' जो कि टॉप 3 में आया करता था अब टॉप 10 में ही शामिल है। वहीं जीटीवी के शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार प्लस पर प्रसारित रियलिटी शो 'नच बलिए श्रीमान वर्सेज श्रीमती' भी इस सप्ताह टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब हुआ है।

इसके अलावा सोनी टीवी का 'सीआईडी', जीटीवी का 'कुबूल है', कलर्स पर प्रसारित 'उतरन' और स्टार प्लस पर प्रसारित 'साथ निभाना साथिया' भी टॉप 10 की फेहरिस्त में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed