फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Toral Rasputra replaces Pratyusha in Balika Vadhu?

जानिए, 'बालिका वधु' की नई आनंदी कौन?

Sat, 02 Mar 2013 11:10 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 02 Mar 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
Toral Rasputra replaces Pratyusha in Balika Vadhu?

कलर्स पर प्रसारित 'बालिका वधु' में आंनदी बनी प्रत्युषा बनर्जी 4 मार्च को रिप्लेस हो रही है। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे प्रत्युषा बनर्जी को कौन रिप्लेस कर रहा है।

विज्ञापन


जी हां, ये कोई और नहीं बल्कि पहले भी कुछ धारावाहिकों में दिखाई दे चुकी टीवी एक्ट्रेस तोरल रासपुत्रा है। आइए जानें तोरल से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों के बारे में।
विज्ञापन


कौन है तोरल
26 वर्षीय तोरल गुजरात के अंजेर(कच्छ) की रहने वाली है, लेकिन तोरल की परवरिश मुंबई में ही हुई है। गुजरात से ताल्लुक रखने वाली तोरल को ना सिर्फ गुजरात के लोगों से बेहद लगाव है बल्कि तोरल का मानना है कि गुजरात के लोग दिल के बहुत अच्छे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बतौर एक्ट्रेस तोरल
तोरल 'बालिका वधु' में आने से पहले 'केसरिया बालम आवो हमारे देश', 'छोटी सी जिंदगी और 'यहां के हम सिकंदर' जैसे शो में दिखाई दे चुकी हैं। इसके अलावा तोरल डिजनी चैनल के शो ‘धूम मचाओ धूम’ में भी दिखाई दे चुकी है।

क्या पसंद है तोरल को
क्या आप जानते हैं आंनदी बनी तोरल को स्मिता पाटिल की फिल्म 'अर्थ' में स्मिता का रोल बेहद पसंद हैं। इतना ही नहीं, तोरल को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे' फिल्म इतनी पसंद है कि तोरल इस फिल्म को कई बार देख चुकी है। तोरल 'बालिका वधु' में शिव के कैरेक्टर की तरह ही ऐसे हमसफर के इंतजार में है जो ईमानदार और नेकदिल इंसान हो।

खाने में क्या पसंद है
तोरल को गुजरात का खाना बहुत पसंद है लेकिन इसके साथ ही तोरल को पंजाब का खाना भी पसंद है। इतना ही नहीं, तोरल को बिरयानी और पनीर मसाला टिक्का की बहुत अच्छा लगता है।


क्या प्रत्युषा की जगह ले पाएगी तोरल?
दर्शकों में मन में ये सवाल बार-बार उठ रहा है कि जिस तरह से 'बालिका वधु' में प्रत्युषा बनर्जी ने अविका गौर को रिप्लेस किया था, क्या तोरल भी प्रत्युषा की तरह दर्शकों के मन में अपनी जगह बना पाएंगी। हालांकि प्रत्युषा दर्शकों के मन में इसीलिए भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुई थी क्योंकि उस समय कहानी में लंबा लीप लिया गया था। इस बार धारावाहिक में लीप आने की उम्मीद कम है क्योंकि कुछ समय पहले ही आनंदी की शिव से शादी हुई है, ऐसे में दर्शकों के लिए ये जानना वाकई बेहद दिलचस्प होगा कि तोरल दर्शकों के मन में प्रत्युषा बनर्जी की तरह अपनी जगह बना पाती है या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed