फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   TMKOC Producer Asit Modi React On Jennifer Mistri sexual harassment claim Said We Will Take legal Action

Asit Modi: जेनिफर के यौन उत्पीड़न के आरोपों पर असित मोदी का बयान, बोले- कानूनी कार्रवाई करेंगे

Thu, 11 May 2023 05:31 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति वर्मा Updated Thu, 11 May 2023 05:31 PM IST
सार

जेनिफर के आरोपों पर रिएक्ट करते हुए असित कुमार मोदी ने कहा कि हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
TMKOC Producer Asit Modi React On Jennifer Mistri sexual harassment claim Said We Will Take legal Action
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो अक्सर ही किसी न किसी वजह से खबरों में बना रहते है। वहीं, हाल ही में तारक मेहता के निर्माताओं के खिलाफ एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शो में श्रीमती रोशन सोढ़ी की भूमिका में नजर आने वाली जेनिफर ने हाल ही में दावा किया था कि उन्होंने निर्माताओं के उत्पीड़न के चलते शो छोड़ दिया था। शो के निर्माताओं और निर्देशन टीम ने अब इन आरोपों का खंडन किया है और दावा किया है कि उसे खराब व्यवहार के चलते शो से बाहर निकाल दिया गया था। 

विज्ञापन

TMKOC Producer Asit Modi React On Jennifer Mistri sexual harassment claim Said We Will Take legal Action
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

जेनिफर ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान जेनिफर ने कहा था कि उन्होंने आखिरी बार शो की शूटिंग मार्च में की थी और निर्माताओं के परेशान किए जाने के बाद उन्होंने छोड़ दिया था। उसने यह भी कहा कि निर्माता असित कुमार मोदी, सोहिल रमानी और जतिन बजाज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

TMKOC Producer Asit Modi React On Jennifer Mistri sexual harassment claim Said We Will Take legal Action
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

असित ने कहा-कानूनी कार्रवाई करेंगे
इन सभी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए असित कुमार मोदी ने कहा कि हम कानूनी कार्रवाई करेंगे, क्योंकि वह मुझे और शो दोनों को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। जैसा कि हमने उसे शो से बाहर निकाल दिया है तो वह आधारहीन आरोप लगा रही है। शो के अन्य निर्माताओं ने भी मोदी के दावों को लेकर एक बयान जारी किया है उन्होंने कहा कि जेनिफर को निकाल दिया गया था। 

Bollywood: बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं विलेन के किरदार में भी लूट चुकी हैं वाहवाही, चौंका देगी लिस्ट

 

विज्ञापन

TMKOC Producer Asit Modi React On Jennifer Mistri sexual harassment claim Said We Will Take legal Action
असित कुमार मोदी-जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल - फोटो : सोशल मीडिया

खराब व्यवहार के चलते जेनिफर को शो से निकाला
असित मोदी का बचाव करते हुए सोहिल रमानी और जतिन बजाज ने कहा, उन्होंने (जेनिफर) नियमित रूप से पूरी टीम के साथ शो में खराब व्यवहार किया। शूटिंग से बाहर निकलते समय उसने अपने रास्ते में आने वाले लोगों की परवाह न करते हुए अपनी कार को बहुत तेज गति से बाहर निकाला। यहां तक कि सेट पर संपत्ति का भी नुकसान किया। शूटिंग के दौरान उनके बुरे व्यवहार और अनुशासनहीनता के कारण हमें उनका कॉन्ट्रैक्ट समाप्त करना पड़ा। इस घटना के दौरान असित जी यूएएस में थे। वह अब बेबुनियाद आरोप लगाकर हमें और शो को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। हमने पहले ही इन निराधार आरोपों के खिलाफ संबंधित अधिकारियों के पास अपनी शिकायत दर्ज करवा दी है। 

 

Upcoming Films: बॉलीवुड कैलेंडर में बड़ा बदलाव, 2023 में बदली इन फिल्मों की रिलीज डेट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed