लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडियाज बेस्ट डांसर को अपना विजेता मिल गया है। शो में टाइगर पॉप के नाम से मशहूर अजय सिंह ये खिताब जीत लिया है। चमचमाती ट्रॉफी के साथ उन्होंने 15 लाख रुपये और एक ब्रेजा कार भी जीत ली है। अपनी जीत की खुशी पर अजय फूले नहीं समा रहे हैं। अजय पहले से ही इस सीजन के विजेता माने जा रहे थे।
{"_id":"5fba986f8ebc3e9bd760d986","slug":"tiger-pop-aka-ajay-singh-has-won-the-title-of-india-s-best-dancer-season-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजय सिंह बने इडियाज बेस्ट डांसर के विजेता, 15 लाख के साथ जीती चमचमाती कार","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
अजय सिंह बने इडियाज बेस्ट डांसर के विजेता, 15 लाख के साथ जीती चमचमाती कार
Sun, 22 Nov 2020 11:48 PM IST
Mishra Mishra
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
इडियाज बेस्ट डांसर
- फोटो : Instagram
इडियाज बेस्ट डांसर
- फोटो : Instagram
अजय सिंह ने जीत का श्रेय अपनी मां को दिया है। उन्होंने कहा कि इन पैसों से वह अपनी मां के लिए घर बनवाएंगे। अजय के साथ फाइनल में मुकुल गैन, श्वेता वॉरियर, शुभ्रनील पॉल और परमदीप सिंह भी पहुंचे थे। सभी प्रतियोगियों के बीच दमदार मुकाबला हुआ। शो के फिनाले में हर प्रतियोगी ने अपना पूरा जोर लगा दिया। लेकिन अजय ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया और फिर वह मुकाबला भी जीत गए।
इडियाज बेस्ट डांसर
- फोटो : Instagram
इंडियाज बेस्ट डांसर के विजेता अजय सिंह गुरुग्राम के रहने वाले हैं। उनके डांस मूव्स के कारण उनका स्टेज पर नाम टाइगर पॉप पड़ गया। पॉपिंग में अजय का कोई मुकाबला नहीं है। हालांकि वह बहुत शर्मीले हैं लेकिन मंच पर जब वह नाचते हैं तो लोग उन्हें देखते रह जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
इडियाज बेस्ट डांसर के फिनाले को और यादगार बनाने के लिए शो की जज मलाइका अरोड़ा ने अपने दमदार डांस से सबका दिल जीत लिया। उन्होंने अपने ब्लॉकबस्टर गीतों पर जबरदस्त डांस किया।
विज्ञापन
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस परफॉर्मेंस की रिहर्सल के दौरान मलाइका ने कहा था कि मैं ग्रैंड फिनाले एपिसोड के लिए बहुत उत्साहित हूं, और थोड़ी नर्वस भी हूं क्योंकि मैं अपने गानों पर परफॉर्म भी करूंगी लेकिन प्रतियोगी मंच पर जिस तरह का उत्साह और जोश लेकर आते हैं, वह शानदार है और उन्हें परफॉर्म करते देखकर, मैं वाकई अपनी परफॉर्मेंस का इंतज़ार कर रही हूं।
सुजॉय घोष ने अगले साल के लिए फाइनल कीं ये दो फिल्में, मिराज क्रिएशन्स संग क्रिएट करेंगे मैजिक
सुजॉय घोष ने अगले साल के लिए फाइनल कीं ये दो फिल्में, मिराज क्रिएशन्स संग क्रिएट करेंगे मैजिक