फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   tibetan spiritual leader dalai lama controversy kundali bhagya actress shraddha arya apologizes to condemn

Shraddha Arya: दलाई लामा की निंदा करना श्रद्धा आर्या को पड़ा भारी, पोस्ट डिलीट कर मांगनी पड़ी माफी

Tue, 11 Apr 2023 05:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 11 Apr 2023 05:21 PM IST
सार

श्रद्धा आर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दलाई लामा के किस विवाद को लेकर निंदा की थी। श्रद्धा की इस पपोस्ट के बाद लोग भड़क गए और उल्टे उनको खरी-खोटी सुनाने लगे।

विज्ञापन
tibetan spiritual leader dalai lama controversy kundali bhagya actress shraddha arya apologizes to condemn
उर्फी जावेद, श्रद्धा आर्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तिब्बती धर्मगुरू दलाईलामा इन दिनों एक बच्चे को किस करने को लेकर विवादों में हैं। सोशल मीडिया पर दलाई लामा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक बच्चे को किस करते नजर आ रहे हैं। दलाई लामा के इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। आपत्ति जताने वालों में कुंडली भाग्य की प्रीता यानि श्रद्धा आर्या भी शामिल हैं। लेकिन दलाई लामा की निंदा करना श्रद्धा आर्या को भारी पड़ गया है, जिसके बाद उनको पोस्ट डिलीट करना पड़ा है।
विज्ञापन


पोस्ट किया डिलीट
श्रद्धा आर्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दलाई लामा के किस विवाद को लेकर निंदा की थी। श्रद्धा की इस पपोस्ट के बाद लोग भड़क गए और उल्टे उनको खरी-खोटी सुनाने लगे। लोग तिब्बती गुरु दलाई लामा के बारे में गलत बोलने और बिना पूरी बात जाने इस पर कमेंट पास करने पर श्रद्धा को निशाना बना रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद श्रद्धा ने तुरंत पोस्ट डिलीट कर दिया और अब उन्होंने लोगों से माफी भी मांगी है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- KKBKKJ: 'किसी का भाई किसी की जान' की स्टारकास्ट को मिली इतनी फीस, कैमियो रोल के लिए राम चरण ने ली इतनी रकम
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा आर्या ने मांगी माफी
श्रद्धा आर्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर माफी मांगते हुए लिखा, 'मेरे पेज पर कई लोग हेटफुल चीजें लिख रहे हैं। मैं आप लोगों को नहीं जानती हूं और मेरे अंदर आपके, आपके धर्म के खिलाफ कुछ भी नहीं है। एक एक्ट की निंदी की गई है, ना कि किसी कम्युनिटी, धर्म या जगह की। अगर घटना की आलोचना करने के लिए मेरे शब्दों की चॉइस बहुत कठोर थी, तो मैं माफी मांगती हूं। दुख की बात है कि भारत चाइल्ड अब्यूज से पीड़ित है और यह पहले से ही बहुत दिल तोड़ने वाला है। इसलिए जो एक्ट या शब्द चाइल्ड अब्यूज को मोटिवेट करते हैं, वह गुस्सा दिलाने वाला और अनुचित है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed