फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Telly stars celebrate valentine's day

छोटे परदे के एक्टर यूं मनाएंगे 'वैलेंटाइन डे'

Thu, 14 Feb 2013 07:03 AM IST
अनुराधा गोयल
अनुराधा गोयल Updated Thu, 14 Feb 2013 07:03 AM IST
विज्ञापन
Telly stars celebrate valentine's day

'वैलेंटाइन्स डे' का क्रेज हर ओर है। बॉलीवुड और स्मॉल स्क्रीन भी इससे अछूते नहीं है। छोटे परदे पर 'वैलेंटाइन्स डे' के मौके को ध्यान में रखकर विशष एपीसोड भी प्लान किए गए। इस बार भी कई शोज में 'वैलेंटाइन डे' की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


लेकिन क्या आप जानतें हैं लाखों दिलों पर राज करने वाले स्मॉल स्क्रीन के स्टार्स अपना 'वैलेंटाइन्स डे' कैसे मनाएंगे, अगर नहीं तो आइए जानें खुद आपके फेवरेट एक्टर्स की जुबानी।
विज्ञापन


valentine day'वैलेंटाइन्स डे' एक विदेशी कांसेप्ट है, मेरे लिए तो हर रोज 'वैलेंटाइन्स डे' की तरह है क्योंकि मैं अपनी पत्नी और बेटी को बहुत प्यार करता हूं। इस दिन मैं अपनी पत्नी को एक गुलाब का फूल और बेटी को चॉकलेट गिफ्ट में देता हूं। संजय मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन



valentine day प्यार के लिए एक ही दिन क्यों, हर रोज क्यों नहीं। मेरे वैलेंटाइन गुरमीत वास्तव में बहुत अच्छे आदमी हैं। 'वैलेंटाइन डे' पर मैं उन्हें बताने वाली हूं कि वो कितने स्पेशल हैं। उनको सरप्राइज गिफ्ट दूंगी, जो कि मैं आपसे शेयर नहीं कर सकती। डेबिना बैनर्जी


valentine day मैं 'वैलेंटाइन डे' नही मनाता क्योंकि मैं रोमांटिक नही हूं। मेरे कलीग्स अपने वैलेंटाइन के साथ यह दिन मनाते हैं और मैं उस दिन छुट्टी लेकर मस्ती करता हूं। लेकिन मैं यह मानता हूं कि इस दिन आप अपने साथी के साथ बाहर जाएं। करन ग्रोवर


valentine dayमेरे लिए 'वैलेंटाइन डे' बाकी दिनों की ही तरह है लेकिन फिर भी मैं इसे सेलिब्रेट करती हूं। मैं इस दिन काम से ऑफ लेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहित के साथ एन्जॉय करने वाली हूं। अनीता हंसनंदानी


valentine dayमैं और मेरे पति दोनो 'वैलेंटाइन डे' टाइप के नही हैं। हम प्यार को छोड़कर हर दिन मनाते हैं। वैसे हम लोग हर दिन को साथ में एन्जॉय करते हैं। मौली गांगुली



valentine day मैं आमतौर पर इस दिन को नहीं मनाती हूं। मैं अपने को व्यस्त रखती हूं। पिछले साल मैंने डैड के साथ वैलेंटाइन मनाया था। इस साल मेरा काम ही मेरा वैलेंटाइन होगा। उम्मीद है कि अगले साल मेरा वैलेंटाइन मेरे साथ होगा। सिमरन कौर


valentine day मैं जिसे चाहती हूं उसके साथ ढे़र सारा प्यार भरा वक्त गुजारती हूं और 'वैलेंटाइन डे' प्यार का दिन है और मैं भी वही करती हूं। मैं उस दिन को एन्जॉय करते हुए एक्टिंग करती हूं जिसे मैं बहुत चाहती हूं। चांदनी भगवनानी



valentine dayयह वैलेंटाइन मेरे लिए बहुत ही खास है क्योंकि मैं इस दिन अपने लिए एक घर खरीदने वाली हूं। 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' है और 18 को मेरा बर्थडे तो मैं खुद को बहुत अच्छा गिफ्ट देने के लिए यह खरीद रही हूं। जिया मानेक


valentine day मैं हर 'वैलेंटाइन डे' को स्पेशल बनाने के लिए कुछ अलग करता हूं। गिफ्ट के रूप में, डिनर या फिर किसी कार्यक्रम में जाता हूं। मैं अपने प्यार को पूरा अटेंशन देता हूं। इस साल भी मैं अपने वैलंटाइन के लिए कुछ खास करने वाला हूं। मुदित नायर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed