{"_id":"d0bc5b2a-75d4-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"telly-stars-celebrate-valentine-s-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे परदे के एक्टर यूं मनाएंगे 'वैलेंटाइन डे'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
छोटे परदे के एक्टर यूं मनाएंगे 'वैलेंटाइन डे'
अनुराधा गोयल
Updated Thu, 14 Feb 2013 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'वैलेंटाइन्स डे' का क्रेज हर ओर है। बॉलीवुड और स्मॉल स्क्रीन भी इससे अछूते नहीं है। छोटे परदे पर 'वैलेंटाइन्स डे' के मौके को ध्यान में रखकर विशष एपीसोड भी प्लान किए गए। इस बार भी कई शोज में 'वैलेंटाइन डे' की झलक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
लेकिन क्या आप जानतें हैं लाखों दिलों पर राज करने वाले स्मॉल स्क्रीन के स्टार्स अपना 'वैलेंटाइन्स डे' कैसे मनाएंगे, अगर नहीं तो आइए जानें खुद आपके फेवरेट एक्टर्स की जुबानी।
विज्ञापन
'वैलेंटाइन्स डे' एक विदेशी कांसेप्ट है, मेरे लिए तो हर रोज 'वैलेंटाइन्स डे' की तरह है क्योंकि मैं अपनी पत्नी और बेटी को बहुत प्यार करता हूं। इस दिन मैं अपनी पत्नी को एक गुलाब का फूल और बेटी को चॉकलेट गिफ्ट में देता हूं। संजय मिश्रा
विज्ञापन
प्यार के लिए एक ही दिन क्यों, हर रोज क्यों नहीं। मेरे वैलेंटाइन गुरमीत वास्तव में बहुत अच्छे आदमी हैं। 'वैलेंटाइन डे' पर मैं उन्हें बताने वाली हूं कि वो कितने स्पेशल हैं। उनको सरप्राइज गिफ्ट दूंगी, जो कि मैं आपसे शेयर नहीं कर सकती। डेबिना बैनर्जी
मैं 'वैलेंटाइन डे' नही मनाता क्योंकि मैं रोमांटिक नही हूं। मेरे कलीग्स अपने वैलेंटाइन के साथ यह दिन मनाते हैं और मैं उस दिन छुट्टी लेकर मस्ती करता हूं। लेकिन मैं यह मानता हूं कि इस दिन आप अपने साथी के साथ बाहर जाएं। करन ग्रोवर
मेरे लिए 'वैलेंटाइन डे' बाकी दिनों की ही तरह है लेकिन फिर भी मैं इसे सेलिब्रेट करती हूं। मैं इस दिन काम से ऑफ लेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहित के साथ एन्जॉय करने वाली हूं। अनीता हंसनंदानी
मैं और मेरे पति दोनो 'वैलेंटाइन डे' टाइप के नही हैं। हम प्यार को छोड़कर हर दिन मनाते हैं। वैसे हम लोग हर दिन को साथ में एन्जॉय करते हैं। मौली गांगुली
मैं आमतौर पर इस दिन को नहीं मनाती हूं। मैं अपने को व्यस्त रखती हूं। पिछले साल मैंने डैड के साथ वैलेंटाइन मनाया था। इस साल मेरा काम ही मेरा वैलेंटाइन होगा। उम्मीद है कि अगले साल मेरा वैलेंटाइन मेरे साथ होगा। सिमरन कौर
मैं जिसे चाहती हूं उसके साथ ढे़र सारा प्यार भरा वक्त गुजारती हूं और 'वैलेंटाइन डे' प्यार का दिन है और मैं भी वही करती हूं। मैं उस दिन को एन्जॉय करते हुए एक्टिंग करती हूं जिसे मैं बहुत चाहती हूं। चांदनी भगवनानी
यह वैलेंटाइन मेरे लिए बहुत ही खास है क्योंकि मैं इस दिन अपने लिए एक घर खरीदने वाली हूं। 14 फरवरी को 'वैलेंटाइन डे' है और 18 को मेरा बर्थडे तो मैं खुद को बहुत अच्छा गिफ्ट देने के लिए यह खरीद रही हूं। जिया मानेक
मैं हर 'वैलेंटाइन डे' को स्पेशल बनाने के लिए कुछ अलग करता हूं। गिफ्ट के रूप में, डिनर या फिर किसी कार्यक्रम में जाता हूं। मैं अपने प्यार को पूरा अटेंशन देता हूं। इस साल भी मैं अपने वैलंटाइन के लिए कुछ खास करने वाला हूं। मुदित नायर